Ranchi: शराब घोटाला मामले में एसीबी की कार्रवाई, पूर्व उत्पाद कमिश्नर को किया गिरफ्तार

Ranchi: शराब घोटाला मामले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। रांची के सदर अस्पताल में उनकी मेडिकल जांच कराई गई। इस घोटाले की जांच में अब तक 100 करोड़ से ज्यादा के फर्जीवाड़े की बात सामने आई है। मामले में निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे सहित 5 लोगों पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

Ranchi: पूर्व उत्पाद कमिश्नर गिरफ्तार

पूर्व आईएएस अधिकारी अमित प्रकाश को 13 जून को पूछताछ के बाद मंगलवार को भी एसीबी ने बुलाया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद अमित प्रकाश को एसीबी की विशेष अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है।

Ranchi: एसीबी ने जांच में पाया

बताया जा रहा है कि एसीबी ने जांच में पाया कि अमित प्रकाश के कार्यकाल में प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए खुदरा दुकानों में शराब बिक्री के अनुपात में काफी कम राशि जमा कराई गई थी। जानकारी के अनुसार, एसीबी ने जांच के बाद इस केस में अमित प्रकाश को पहला अप्राथमिक अभियुक्त बनाया है।

Jamshedpur Illegal Warehouse: सरकारी जमीन पर किसने बना दिए करोड़ों के...

Jamshedpur Illegal Warehouse: प्रशासन ने पूर्वी सिंहभूम के सुंदरनगर इलाके में सरकारी ज़मीन पर बने कथित अवैध गोदामों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

JPSC 14th Civil Services Exam: मुख्य परीक्षा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट...

14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा में शामिल करने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में...

JDU MLA इंद्रदेव सिंह पटेल ने सदन में उठाई अपने क्षेत्र...

सिवान : बिहार विधानसभा में पांच दिन का मॉनसून सत्र चल रहा है। सिवान जिले के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कें, बदहाल स्कूल...