मुंगेर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनाये जा रहे भवन को भी गिराया…

मुंगेर: मुंगेर में अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मची हुई है। बुधवार को मुंगेर के संग्रामपुर नगर पंचायत अंतर्गत अंबेडकर चौक से लेकर अस्पताल चौक तक प्रशासन ने व्यवसायियों के द्वारा किये गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। मामले में सीओ निशीथ नंदन ने बताया कि एसडीओ राकेश रंजन के निर्देश पर संग्रामपुर बीडीओ अनिश रंजन, थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा, बीपीआरओ अमरजीत कुमार सावरी के नेतृत्व में अंबेडकर चौक से अस्पताल चौक तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसके साथ ही नदी किनारे सत्संग के नाम पर सरकारी जमीन पर बनाये जा रहे भवन को भी तोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें – अल्पसंख्यक समुदाय के साथ मनीष वर्मा ने किया संवाद, कहा- 20 साल का रिकॉर्ड, नहीं हुए एक भी दंगे…

बीडीओ अनिश रंजन ने कहा कि बाजार जाने वाली सड़कों व चौराहों को स्थानीय व फुटपाथी दुकानदार अतिक्रमण कर दुकान चलाते हैं जिससे जाम की समस्या बनने तथा आवागमन में लोगों को परेशानी होती थी। इसी शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इस दौरान सभी दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी कि अगर दुबारा अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण पर चलाये जा रहे बुलडोजर से आम लोगों में ख़ुशी का माहौल है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   निशांत कुमार को लेकर तेजस्वी यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- कुछ भूंजा पार्टी के लोग हैं वहीं नहीं चाह…

मुंगेर से गौतम झा की रिपोर्ट

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...