शराब आपके द्वार पर चल पड़ी है हेमंत सरकार-दीपक प्रकाश

Ranchi-  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने  हेमंत सरकार पर शराब की होम डिलीवरी की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार कोरोना काल में दवा बांटने के बजाए शराब की होम डिलीवरी की नीति अपना रही है. होम डिलीवरी का फैसला जनविरोधी है. दवा की जगह सरकार लोगों को शराब पिलाने पर आमादा है. हेमंत सरकार की प्राथमिकता में दवा नहीं होकर शराब है. सरकार हर घर बिजली, पानी, बच्चों को किताब और गांव-गांव तक सड़क पहुंचाने में असफल है. गरीबों को भोजन, बीमार को दवा, किसान को बीज देने के बजाए सरकार उसे शराब की होम डिलीवरी करने की नीति बना रही है. सत्य तो यह है कि हेमंत सरकार दवा के वजाय कफन देने में भरोशा करती है. क्या ऐसी सरकार से प्रदेश की जनता का भला हो सकता है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए कई साधन है, लेकिन अपनी नेतृत्वविहीनता के कारण यह सरकार राजस्व बढ़ान के नाम पर शराब की होम डिलीवरी की नीति बना रही है. शराब की होम डिलीवरी से समाज में माहौल भी बिगड़ेगा.

हेमंत सरकार ने दवा का वितरण करने के लिए तो एप्प नहीं बनाया लेकिन शराब की होम डिलीवरी करने के लिए एप्प लांच किया जा रहा है.

राज्य के शिक्षा मंत्री बोल रहे असंवैधानिक भाषा

दीपक प्रकाश ने शिक्षा मंत्री जगनाथ महतो के बयान उस बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया जिसमें डीवीसी को कोयला पानी रोकने की बात कही गई थी. दीपक प्रकाश ने कहा कि इस प्रकार के बयान किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता.

रिपोर्ट- मदन 

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...