पटना सिटी में मां गंगा की प्रतिमा खंडित किये जाने से लोगों में आक्रोश, मार्च निकाल…

पटना: राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके में मां गंगा की प्रतिमा जेसीबी से खंडित किये जाने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को आक्रोश मार्च करते हुए गंगोत्सव का आयोजन करने वाली कमिटी के सदस्यों का पुतला दहन किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि गंगोत्सव के नाम पर मां गंगा की प्रतिमा के साथ खिलवाड़ किया गया जो कि बर्दाश्त योग्य नहीं है।

अगर आयोजकों के पास समुचित व्यवस्था नहीं थी तो फिर इतनी बड़ी प्रतिमा बनवाई क्यों। बगैर प्रशासनिक अनुमति और सहयोग के इस प्रकार की लापरवाही कहीं से भी बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। लोगों ने आयोजकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर सख्त क़ानूनी कर्रवाई करने की प्रशासन से मांग की। लगूं ने कहा कि मां गंगा सिर्फ एक मूर्ति या नदी नहीं बल्कि हमारी आस्था हैं, उनके साथ इस तरह का बर्ताव कभी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बता दें कि राजधानी पटना के कंगन घाट पर 12 दिवसीय गंगोत्सव का आयोजन किया गया था जिसका समापन 16 जून को हो गया।

यह भी पढ़ें – तेज प्रताप ने पिता लालू और भाई तेजस्वी को दी खुली चुनौती

गंगोत्सव के अवसर पर मां गंगा की 41 फीट ऊँची प्रतिमा बनाई गई थी जिसका विसर्जन बुधवार को किया जा रहा था। विसर्जन के दौरान प्रतिमा की ऊंचाई अधिक होने की वजह से लोगों को दिक्कतें आ रही थी तो जेसीबी के सहारे प्रतिमा को तोड़ दिया गया। अब इस मामले का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   शुरुआत तुमने किया, अंत मैं करूंगा, राज्य परिषद की बैठक के ठीक बाद लालू के बड़े बेटे ने खोल दिया मोर्चा…

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

 

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...