Big Breaking : बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग में डोमिसाइल नीति लागू

पटना : बिहार सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। राज्य की राजनीति में लंबे समय से चर्चा में रही डोमिसाइल नीति को लेकर अब सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी। उन्होंने बताया कि अब सरकारी स्कूलों में 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी और इसमें डोमिसाइल नीति को लागू किया जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि अब इन नौकरियों में बिहार के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Goal 2 22Scope News

डोमिसाइल नीति का मतलब राज्य में सरकारी नौकरी या शिक्षा में कुछ सीटें सिर्फ उस राज्य के स्थायी निवासियों के लिए आरक्षित हों

आपको बता दें कि डोमिसाइल नीति का मतलब होता है कि किसी राज्य में सरकारी नौकरी या शिक्षा में कुछ सीटें सिर्फ उस राज्य के स्थायी निवासियों के लिए आरक्षित हों। इसका मकसद यह होता है कि उस राज्य के युवाओं को बाहरी प्रतियोगियों से राहत मिले और उन्हें नौकरी के बेहतर अवसर मिलें। बिहार में लंबे समय से युवा इस नीति की मांग कर रहे थे। कई युवाओं का मानना है कि बाहर से आने वाले उम्मीदवारों के कारण उन्हें अपने ही राज्य में नौकरी नहीं मिल पा रही थी।

पटना में कई छात्रों ने इस नीति को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था

बीते कुछ महीनों में पटना में कई छात्रों ने इस नीति को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। वे लगातार सरकार पर दबाव बना रहे थे कि बिहार में रोजगार के सीमित अवसरों को बाहरी लोगों से बचाया जाए। इस मुद्दे को राजनीतिक रूप से भी तूल मिला, जब राजद ने वादा किया कि अगर वह सरकार में आए तो 100 फीसदी डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी। मगर नीतीश सरकार के इस ऐलान के बाद विपक्ष की रणनीति को झटका लग सकता है, क्योंकि सरकार ने पहले ही इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़े : सिवान में आज PM, 20 दिन में दूसरी बार, 5736 करोड़ की देंगे सौगात

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...