Purulia Accident : पुरुलिया में भयंकर सड़क हादसा, सरायकेला के एक ही गांव के 9 युवकों की दर्दनाक मौत…

Purulia Accident : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जहां एक बोलेरो वाहन और ट्रेलर में भयंकर टक्कर हुआ। घटना में सरायकेला के एक ही गांव के 9 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-पुरुलिया एनएच-32 (18) पर नामशोल के पास हुआ।

ये भी पढ़ें- Ranchi में भयंकर बारिश का कहर! प्रशासन की टीम ने लिया जायजा… 

मृतक सभी झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के तिलाईटांड गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान बीरु महतो (बोलेरो मालिक), बांका उर्फ चंद्रमोहन महतो, अजय महतो, विजय महतो, सपन महतो, गुरुपद महतो, शशांक महतो, चितरंजन महतो और मुंडा उर्फ कृष्णा महतो के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : जोन्हा फॉल में डूबे डीपीएस के शिक्षक की तलाश जारी, एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू… 

Purulia Accident : सरायकेला से पुरुलिया गए थे बाराती

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ये सभी युवक बोलेरो में सवार होकर बारात लेकर पुरुलिया जिले के अदाबना गांव गए थे। बारात से लौटते वक्त शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे तेज रफ्तार बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पलट गए और बोलेरो सवार सभी 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet Meeting : झारखंड कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर… 

गांव में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया अस्पताल भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हादसे की जांच की जा रही है और ट्रेलर चालक की तलाश भी की जा रही है, जो मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- Giridih : विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ…

इस हादसे की खबर जैसे ही तिलाईटांड गांव पहुंची, पूरे गांव में कोहराम मच गया। एक साथ 9 युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

ये भी जरुर पढ़ें——

Gumla Murder : मुर्गा खरीदने के लिए ₹200 नहीं देने पर बहनोई ने साले की पत्नी को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट… 

Garhwa Murder : गढ़वा में भी सोनम कांड, पति को चिकन में जहर देकर मार डाला… 

Dumka Murder : भाभी के प्यार में पागल देवर ने कर दी हद पार, भागने से मना करने पर… 

Khunti : मुरहू में दर्दनाक हादसा, कुएं में दबे दो मासूम… 

Ranchi Breaking : भारी बारिश का कहर! जोन्हा फॉल में पर्यटक बहा, खोजबीन जारी… 

Breaking : कल भी बंद रहेंगे रांची जिले के सभी स्कूल, भारी बारिश का रेड अलर्ट… 

Gumla : बकरियां चुराकर बन रहा था ‘मालामाल’, एक बकरी चोर गिरफ्तार…

Ranchi : दहशत में लोग, बहुमंजिली इमारत की नींव खुदाई से भू-धंसान का खतरा… 

DVC Maithon Protest: मैथन में DVC के खिलाफ विस्थापितों का बड़ा...

DVC Maithon Protest: दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले, विस्थापित लोगों ने मैथन में DVC एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...

BCKU dharna Rajpura colliery: कोयला खदान बचाने को लेकर मजदूरों का...

BCKU dharna Rajpura colliery: बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन (BCKU) के बैनर तले ECL मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन और धरना...

Jamtara Karamtand Road Problem: करमाटांड रोड पर खतरा बढ़ा, लोग जान...

Jamtara Karamtand Road Problem: जामताड़ा ज़िले में करमाटांड़ बाज़ार जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसे किसी जलाशय से अलग...