Advertisement
Advertisement

80 वर्षीय वृद्ध महिला की घरों पर दबंगों ने किया कब्जा, जान से मारने की दी धमकी

पटना सिटी : पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला साबन खातुन ने आरोप लगाया है कि उनके पुश्तैनी मकान पर दबंग शबीर शेख ने जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़िता का कहना है कि शबीर शेख जो महाराष्ट्र के कल्याण क्षेत्र का निवासी है। करीब सात से आठ लोगों के साथ मिलकर उनके घर में घुस आया और उन्हें परिवार समेत जबरन घर से बाहर निकाल दिया।

दबंगों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी – वृद्ध महिला

आपको बता दें कि वृद्ध महिला ने आरोप लगाया कि दबंगों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि कब्जा हटाने के बदले उनसे दो लाख रुपए की मांग की जा रही है। अब पीड़िता एसडीएम से न्याय की गुहार लगा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द उनके घर को कब्जा मुक्त कराया जाए और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस पूरे मामले ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : पटना सिटी में बड़ी वारदात नाकाम, घर के बाहर बैठे व्यक्ति पर तानी गई बंदूक, अपराधी की जमकर पिटाई…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

एआई (AI) के बादशाह का ‘महा-पतन’: चीनी जासूस संग अफेयर और...

टेक जगत के इतिहास का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला भूकंप आ गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया के बेताज बादशाह और दुनिया...

Bihar New Ration Card 2026: बिहार में एक करोड़ नए लोगों...

Bihar New Ration Card 2026, पटना: बिहार में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को 23...

Bihar Players Asian Rugby Under 20: पहले अंडर-18 टीम की संभाली...

Bihar Players Asian Rugby Under 20, पटना: बिहार के खेल जगत के लिए गर्व की खबर है। राज्य के दो युवा रग्बी खिलाड़ी रोहित...