Advertisment

Hazaribagh : दिनदहाड़े रिहायशी इलाके में गोलीबारी से कांपा शहर, जेवर दुकान पर सात राउंड फायरिंग

Hazaribagh : हजारीबाग महावीर स्थान चौक के निकट सदर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने श्री जेवर्स पर 7 राउंड फायरिंग की है. अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं. जेवर दुकान के गेट पर 7 बुलेट के निशान स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं. वही 6 खोखा दुकान के बाहर गिरा हुआ है. घटना के बाद जेवर व्यवसाईयों के बीच भय का वातावरण है तो दूसरी ओर पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रहे हैं.

Palamu Loot : सोनामहल ज्वेलरी दुकान संचालक से लाखों की लूट, आभूषणों से भरा बैग लेकर भागे उचक्के… 

घटना के बाद व्यापारियों में भय का माहौल

Hazaribagh : लोगों में भय का माहौल
Hazaribagh : लोगों में भय का माहौल

हजारीबाग का हृदय स्थल माना जाता है और एक व्यावसायिक केंद्र है. इस कारण लोगों का गतिविधि भी यहां सबसे अधिक होता है. घटनास्थल के आसपास लगभग 7 से अधिक जेवर दुकान है. ऐसे में सुरक्षा यहां महत्वपूर्ण है. रात के समय में भी सुरक्षा गार्ड यहां पर घूमते हुए नजर आती है. जिस तरह से अपराधियों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया है यह कहीं न कहीं स्पष्ट करता है कि व्यापारियों के मन में भय उत्पन्न करने के लिए घटना अंजाम दिया गया होगा. क्योंकि अपराधियों ने दुकान के अंदर प्रवेश नहीं किया है गेट पर ही गोली चलाया है. यह भी एक बड़ी बात है.

ये भी पढ़ें- RIMS-2 हर हाल में बनेगा, नहीं होगा कोई समझौता-इरफान अंसारी का बड़ा बयान… 

Hazaribagh : पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Hazaribagh : पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Hazaribagh : पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

22स्कोप के पास सीसीटीवी कैमरा का फुटेज भी हाथ लगा है जिसमें यह स्पष्ट दिखता है कि दो अपराधी घटनास्थल पर पहुंचे थे और उनमें एक हेलमेट पहने हुए था और दूसरा लाल रंग का तोलिया मुंह में ढका हुआ था जो अपने कमर से पिस्तौल निकाल है और सात राउंड गोली उसे चला दिया है जो पांच मंदिर की ओर से आ रहा था और महावीर स्थान चौक होते हुए गुजर है ऐसे में पुलिस भी सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पूरे क्षेत्र में कांबिंग ऑपरेशन चल रही है ताकि अपराधियों की धर पकड़ हो सके.

ये भी पढ़ें- Bokaro Crime : नशे के सौदागरों को बोकारो पुलिस का झटका, शराब से भरा ट्रक धराया… 

महत्वपूर्ण बात यह है की घटना स्थल से सदर थाना महज 400 मीटर पर है. 150 मीटर की दूरी में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का आवास है. ऐसे में अपराधियों ने कैसे घटना को अंजाम दिया. यह भी एक सवालिया निशान खड़ा करता है. साथ ही यह भी इशारा करता है कि अपराधी बे लगाम हो गए हैं और दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Bokaro : उद्घाटन से पहले ही बह गया करोड़ों का पुल, पहली बारिश में ही खुल गई पोल… 

व्यापारियों के लिए सुरक्षा का इंतजाम करे प्रशासन

Hazaribagh : व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग
Hazaribagh : व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग

स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष विक्रम सोनी ने इस पूरे घटनाक्रम पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा है कि अपराधी यह चाहते हैं कि स्वर्ण व्यवसाय स्वच्छंद होकर अपना व्यापार नहीं कर सके. भय बनाने के लिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया है. इन्होंने यह भी ऐलान किया कि अगर स्वर्ण व्यापारियों को सुरक्षा का इंतजाम नहीं कराया जाएगा तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन भी हो सकता है. इसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेवार होगा.

ये भी पढ़ें- Dumka : बाबूलाल मरांडी ने दुमका परिसदन में रघुवर दास से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा… 

हजारीबाग के सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने कहा कि अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. पूरे क्षेत्र में अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए गश्ती तेज कर दी गई है. आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है.

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें—-

Ranchi Crime : बोतलों की बरसात और सलाखों के पीछे माफिया, किंगपिन समेत तीन गिरफ्तार… 

Giridih Crime : रात में बाइक उड़ाते, दिन में मौज-बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़… 

Godda में सनसनी! पुलिया के नीचे कीचड़ में दबा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका… 

RIMS-2 के लिए खेती योग्य जमीन का अधिग्रहण अनुचित-बंधु तिर्की ने सीएम के सामने रख दी ये मांग… 

Dumka Suicide : पलाश के पेड़ पर महिला का लटकता शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

Pakur में जमकर बरसे रघुवर दास-हेमंत सरकार आदिवासियों के अधिकारों से कर रही खिलवाड़… 

Giridih Suicide : बरगद के पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव, मची सनसनी… 

Giridih CBI Raid : आरएसईटीआई डायरेक्टर को सीबीआई ने 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ धर दबोचा… 

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...