Advertisement
Advertisement

श्रावणी मेला की तैयारी अब अंतिम चरण में, पथ निर्माण का काम नहीं हुआ है शुरू

मुंगेर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस वर्ष श्रावणी मेला 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है, जिसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। बीते गुरुवार को मुंगेर जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत 12 किलोमीटर के कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित सभी विभागों को 30 जून तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया था। वर्तमान में दो धर्मशालाओं में रंग-रोगन एवं मरम्मत कार्य लगभग 60% तक पूरा हो चुका है।

वहीं, पीएचईडी विभाग द्वारा शौचालय निर्माण एवं चापाकल की मरम्मत युद्ध स्तर पर की जा रही है। हालांकि, सबसे अधिक सुस्ती पथ निर्माण विभाग के कार्यों में देखने को मिल रही है। विभाग की जिम्मेदारी है कि कच्ची कांवरिया पथ पर चिकनी बालू का बिछाव किया जाए, लेकिन अब तक 26 किलोमीटर लंबे मार्ग पर बालू बिछाने का कार्य आरंभ नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी है कि आवश्यक मात्रा में बालू का भंडारण कर लिया गया है और शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – मोतिहारी में VIP कार्यकर्ताओं ने फूंका PM और गृह मंत्री का पुतला, कार्यकर्ताओं ने कहा…

इसी क्रम में पथ निर्माण विभाग द्वारा मनिया के समीप एक क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत का कार्य रविवार को आरंभ किया गया। वहां मौजूद कनीय अभियंता ने बताया कि आगामी एक-दो दिनों में पुलिया की मरम्मत पूरी कर ली जाएगी। श्रावणी मेले की विशालता को देखते हुए प्रशासन की यह कोशिश है कि कांवरियों को इस बार बेहतर सुविधा और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिले।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  तेजस्वी ने PM को अपशब्द कह दिया अपने कुसंस्कार का परिचय, गृह राज्य मंत्री ने कहा…

मुंगेर से गौतम झा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...