पेंशन देख बढ़ गया तेजस्वी का टेंशन, नगर विकास मंत्री ने तंज कसते हुए कहा…

नगर विकास मंत्री का तंज ‘बयानवीर बनकर चुनाव में जाना चाहते है तेजस्वी यादव’। समाजिक सुरक्षा पेंशन देखकर तेजस्वी और उनका परिवार बढ़ गया है टेंशन

दरभंगा: बिहार के दरभंगा पहुंचे नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा समाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ा देने राजद के लोगों का टेंशन बढ़ गया है। यही कारण है तेजस्वी यादव ने कहा है कि पेंशन में लोगों को टेंशन हो रहा है। इस सरकार के द्वारा जब कभी भी गरीबों का भला किया जाता है तो तेजस्वी यादव और उनका पूरा परिवार छाती पीटना शुरू कर देता है।

वही मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि जब भी हमलोग जनता के बीच जाते थे। तब लोग कहा करते थे कि 400 रुपया के पेंशन को बढ़ाकर 1000 हजार रुपये कर दिया जाय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रत्येक लोगों की बातों को सुना करते हैं। उन्होंने लोगों की बातों को सुनकर समाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाली पेंशन को बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है। पेन्शन के बढ़ जाने से पूरे बिहार के लोगों में खुशी है।

यह भी पढ़ें – तेजस्वी ने PM को अपशब्द कह दिया अपने कुसंस्कार का परिचय, गृह राज्य मंत्री ने कहा…

लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को यह पसंद नही आया। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है। उनके पास करने के लिए कुछ है नही। वह अपने माता पिता के 15 साल का लोगो को क्या हवाला देंगे। इसलिए वह केवल बयानबाजी करके बयानवीर बनकर चुनाव में जाना चाहते है। बिहार की महान जनता उनकी बातों को पहले से ही जानती है। उन्होंने कहा कि आगमी चुनाव में परिणाम फिर से यही सरकार नीतीश की सरकार एनडीए की सरकार बनाने का बिहार की जनता मन मानस में बैठाकर रख लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र को कल CM देंगे बड़ी सौगात, खत्म हो जाएगी आवागमन की समस्या…

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...