Advertisment

टेंशन में नीतीश सरकार ने बढाई पेंशन की राशि – तेजस्वी

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए एक से एक हथकंडे अपना रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए सभी तरह के सामाजिक पेंशन की राशि 400 रूपये से बढ़ा कर 1100 रूपये कर दिया। इसके साथ ही सीएम नीतीश ने घोषणा की कि सामाजिक पेंशन की राशि हर महीने के 10 तारीख तक लाभुकों के खाते में भेज दी जाएगी। सीएम की घोषणा के बाद बिहार की राजनीति में एक तरफ जहां एनडीए के नेता इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच बता रहे हैं तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे अपने एजेंडा का कॉपी बता रहा है।

एक प्रेस वार्ता करते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने प्रण लिया था कि हमारी सरकार बनने पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ा कर 1500 रूपये करेंगे उससे पहले नीतीश कुमार ने हमारी नकल करते हुए 1100 रूपये किया है। हमने जब इस चीज की मांग की थी उस वक्त सरकार ने हमारी मांग बस इसलिए नहीं मानी कि क्रेडिट तेजस्वी ले लेगा। यह सरकार नकलची है और टेंशन में पेंशन बढाई है।

यह भी पढ़ें – सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा- मधेपुरा-सिंहेश्वर को जल्द ही मिलने वाली है जाम से मुक्ति, बनने जा रहा है, लंबा बायपास…

नकलची है सरकार

तेजस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य सरकार पर नकलची होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह नकलची सरकार है। हमने हमेशा ही महिलाओं के उत्थान के लिए सोचा है। आज इस सरकार ने हमारी घोषणा का नकल करते हुए सामाजिक पेंशन बढ़ा कर 1100 किया है और मैं आज यह लिख कर दे सकता हूं कि यह नकलची सरकार हमारी माई बहिन मान योजना का भी नकल करेगी। मुख्यमंत्री थके हुए हैं और अचेत अवस्था में हैं।

एक लाउड माउथ दूसरा साउंड माउथ

एक लाउड माउथ दूसरा साउंड माउथ है। इन लोगों को बिहार से कोई लेना देना नहीं है। जब बजट पेश होना था तब भी हमने एक प्रेस वार्ता कर मांग की थी कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि सरकार बढाए साथ ही हमने माई बहिन मान योजना लागू करने की भी मांग की थी लेकिन इन लोगों ने उस समय लागू नहीं किया। हम जब सरकार में थे उस वक्त भी जब कहते थे कि युवाओं के लिए कुछ किया जाये तो ये लोग कहते थे कि इतना पैसा कहां से आएगा। तेजस्वी ने कहा कि ये लोग चाहते तो बजट में भी इस चीज का प्रावधान कर सकते थे लेकिन इसलिए नहीं किया कि तेजस्वी को क्रेडिट चला जायेगा।

यह भी पढ़ें – चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा, तीन गुना बढ़ायी गई वृद्धावस्था पेंशन…

टेंशन में बढाई पेंशन

तेजस्वी ने कहा कि इन लोगों का अपना कोई विजन तो है नहीं बस नकल करना है। जब हम मांग करते हैं उस वक्त नहीं करते हैं लेकिन बाद में वही कर रहे हैं। अभी हम कुछ बोले नहीं हैं लेकिन आगे और बोलेंगे। हमने पहले भी कहा है कि हम सरकार को मजबूर कर देंगे कि हमारी योजनाओं को शामिल करना पड़ेगा। आज मुख्यमंत्री जी X पोस्ट के माध्यम से घोषणा की है। नीतीश जी ने आज टेंशन में पेंशन बढाई है। हम तो कहते हैं कि गैस सिलिंडर का भी जो भाव बढ़ाया है वह भी घटा कर 500 रूपये में कर दीजिये।

पॉकेटमार को पॉकेटमार ही कहेंगे

इस दौरान तेजस्वी ने 17 महीनों की महागठबंधन सरकार के काम काज को बताते हुए कहा कि बिहार में 20 वर्षों से एनडीए की सरकार है लेकिन बिहार को इन लोगों को क्या दिया। विश्व की सबसे अमीर पार्टी है भाजपा लेकिन वे चुनावी कार्यक्रम के लिए बिहार की गरीब जनता का 20 हजार करोड़ रूपये खर्च कर दिया। कल हमने पीएम को पॉकेटमार कहा तो बहुत लोगों को बुरा लग गया लेकिन पॉकेटमारने वाले को तो वही कहेंगे न। भाजपा का चुनावी रैली शुरू हो गया है और भाजपा के कार्यक्रम को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बना कर सबसे गरीब राज्य का पैसा ये लोग खर्च कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – दो जुलाई को BJP कार्यसमिति की बैठक, पहुंचेंगे राजनाथ सिंह, दिलीप जायसवाल ने दी जानकारी…

बस कर रहे हैं जुमलेबाजी

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग कुछ कर नहीं रहे हैं बस जुमलेबाजी कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह कह रहे हैं कि हम बाढ़ नियंत्रण के लिए काम कर रहे हैं तो पिछले 11 वर्षों से क्या आमंत्रण का काम कर रहे थे। 2005 से पहले ऐसा नहीं होता था कि अधिकारियों को ड्यूटी पर लगा दो कि रैली में भीड़ जुटाए।

नेशनल दामाद के तो हम भी साला ही लगेंगे

तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार में गठित आयोगों पर चुटकी लेते हुए कहा कि NDA (नेशनल दामाद आयोग) के लोग आजकल बहुत गर्म हैं। दामाद जी के तो हम भी साले लगेंगे न। साला को कम नहीं समझना चाहिए, साला जब अपने पर आ जाता है तो फिर पता है न क्या कर सकता है तो। मेहमान लोग ज्यादा गरमाइये मत। बिहार की जनता सब देख रही है, करार जवाब मिलेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  NDA सरकार में पहली बार BJP विधायक मिश्रीलाल यादव की सदस्यता हुई रद्द…

पटना अंशु झा की रिपोर्ट

Vijay Kumar Sinha: बिहार में कृषि नवाचार को नई रफ्तार, ICRISAT...

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ICRISAT का दौरा कर बिहार में कृषि अनुसंधान, मिलेट्स उत्पादन, प्रसंस्करण और बाजार व्यवस्था मजबूत करने पर जोर...

Hariyali Teej 2026: 15 अगस्त को हरियाली तीज, बन रहे शिव...

हरियाली तीज 2026 इस बार 15 अगस्त को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि, पूजा मुहूर्त, शुभ योग, व्रत विधि और अलग-अलग समाजों की परंपराएं जानें।Hariyali...

JPSC JSSC Student Protest: देर रात सत्याग्रह स्थल पहुंची पुलिस, छात्रों...

रांची में JPSC JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंगलवार देर रात डीसी और एसएसपी सत्याग्रह स्थल पहुंचे। छात्रों ने दबाव बनाने का आरोप लगाया,...