बिहार नगर पालिका उपचुनाव में 33 हजार मतदाताओं ने ई-वोटिंग के लिए किया निबंधन, इतने हैं वैध…

पटना: बिहार में आगामी 28 जून को नगरपालिका उपचुनाव के लिए मतदान होना है। बिहार निर्वाचन आयोग मतदान की सारी तैयारियां लगभग पूरी कर चुकी है। इसके साथ ही बिहार नगरपालिका उपचुनाव में चुनाव आयोग ने एक नया प्रयोग शुरू किया है। चुनाव आयोग ने मतदान के दिन किसी कारणों से मतदान के लिए नहीं पहुंच पाने वाले लोगों को ई-वोटिंग की सुविधा पहली बार देने जा रही है।

Ad1 1 22Scope News

इसके लिए चुनाव आयोग ने बुजुर्ग, गर्भवती महिला और नौकरी की वजह से राज्य से बाहर रहने वाले लोगों को योग्य बताते हुए ई-वोटिंग के लिए निबंधन शुरू किया था। ई-वोटिंग के लिए निबंधन की अंतिम तिथि 22 जून थी। निबंधन के अंतिम दिन तक नगरपालिका उपचुनाव में ई-वोटिंग के लिए कुल 33079 मतदाताओं ने अपना पंजीकरण किया। इसमें से 31238 के निबंधन के लिए किये गए आवेदन वैध पाए गए।

यह भी पढ़ें – पूर्व मंत्री के आवास में चोरी, पंखा कूलर के साथ ही ये चीजें ले गए चोर…

आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पंजीकरण करने वालों में सबसे अधिक 16788 महिला मतदाताओं ने जबकि 16291 पुरुष मतदाताओं ने पंजीकरण किया है। इन पंजीकरण में नगर परिषद बोधगया में 7047, नगर पंचायत खिजरसराय में 1657, नगर परिषद बक्सर में 11226, नगर परिषद बांका में 5213, नगर पंचायत एकमा बाजार में 3933 और नगर पंचायत मैरवा में 2162 मतदाताओं के निबंधन वैध पाए गए हैं।

Ad2 1 22Scope News

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मवेशी चराने गए किसान का शव बहियार में हुआ बरामद, परिजनों ने कहा ‘हुई है हत्या…’

Goal 6 22Scope News

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: गिरिडीह में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले में शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं...

Bihar Flood Update 2026: गंगा का बढ़ा जलस्तर, बिहार में 10.26...

Bihar Flood Update 2026: बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में...