मांडर में दिल दहला देने वाला हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबे तीन मासूम, ग्रामीणों ने शव दफनाए बिना पुलिस को खबर दिए

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से सटे मांडर थाना क्षेत्र के नवाटांड़ गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के तीन मासूम बच्चे – अफान अंसारी, उसकी बहन आफिया परवीन और मारिया परवीन – की पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बच्चों की उम्र महज 3 से 5 साल के बीच थी। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ जब वे घर के पीछे खेलते-खेलते अचानक गड्ढे में जा गिरे।

गांव में पसरा मातम, शवों को दफनाया गया बिना पुलिस सूचना के
घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों और परिजनों ने बच्चों के शव पानी से निकाल कर दफना भी दिया, लेकिन इस दौरान पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।

थानेदार बोले: ग्रामीणों ने नहीं दी जानकारी, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार
मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पुलिस टीम ने पीड़ित परिजनों के घर जाकर शवों का पोस्टमार्टम कराने की बात भी कही, लेकिन परिजनों ने इससे साफ इंकार कर दिया। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुनरावृत्ति रोकने की जरूरत
गांवों में जलजमाव और खुले गड्ढे अक्सर बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। ऐसे हादसों से सबक लेते हुए प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा उपायों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...