सुबह सुबह पति ने पत्नी की कर दी हत्या, खुद को भी मारी गोली…

रोहतास: रोहतास में बुधवार की अहले सुबह एक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। दरअसल एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच आकर मृतिका महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना रोहतास के नटवार थाना क्षेत्र के सरांव गांव की है जहां सुगंध कुमार नामक एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवादों की वजह से अपनी पत्नी पूनम देवी की गोली मार कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक दोनाली बंदूक, एक जिंदा कारतूस तथा तीन खोखा बरामद किया है।

यह भी पढ़ें – आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल ने दिया ऐसा जवाब कि लाजवाब हो गये तेजस्वी, कह दी बड़ी बात…

पति ने पत्नी की कर दी हत्या –

मामले को लेकर विक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय कुमार ने तय कि सुगंध की शादी करीब 12 वर्ष पहले पूनम से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। एसडीपीओ ने बताया कि सुगंध अपनी पत्नी को मायके नहीं जाने देता था लेकिन वह दो दिन पहले अपने मामा के यहां एक समारोह में शामिल हो कर अपने घर लौटी थी। बताया जा रहा है कि इस वजह से विवाद और भी बढ़ गया था और बुधवार की अहले सुबह व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया विमान में अचानक चीखने लगे यात्री, ये था कारण…

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...