Dhar: नशे में धुत महिला टीचर ने स्कूल में किया हंगामा, वीडियो वायरल, जानिए फिर क्या हुआ

Dhar : मध्य प्रदेश के धार जिले से एक शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल में पदस्थ महिला शिक्षिका नशे की हालत में स्कूल पहुंच गई और स्कूल स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया। मामला धार जिले के मनावर विकासखंड के सिंगाना गांव स्थित एकीकृत विद्यालय का है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और महिला टीचर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

ad 7 22Scope News

स्टाफ और मजदूरों से की बदसलूकी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिक्षिका ने स्कूल पहुंचते ही स्टाफ के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। उसने स्कूल परिसर में काम कर रहे मजदूरों से भी अपशब्द कहे और पूरे स्कूल में हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने महिला को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह बेकाबू रही।

ad 8 1 22Scope News

तत्काल जांच के निर्देश

ट्राइबल एजुकेशन विभाग के सहायक आयुक्त नरोत्तम वरकड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (BRC) किशोर कुमार को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए। बीआरसी और ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) की संयुक्त जांच टीम ने प्राथमिक जांच कर रिपोर्ट सौंप दी, जिसके आधार पर महिला शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया।

विभागीय जांच शुरू

अधिकारी नरोत्तम वरकड़े ने बताया कि अब इस मामले में विभागीय जांच शुरू की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह का अमर्यादित और गैर-जिम्मेदाराना आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश

इस घटना को लेकर गांव के अभिभावकों और ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। लोग महिला शिक्षिका के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के भविष्य से जुड़ी संस्थाओं में इस तरह का व्यवहार बच्चों के लिए गलत संदेश देता है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई शिक्षक इस तरह की लापरवाही न करे।

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...