RRB NTPC परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर छात्रों में आक्रोश, पटना सहित कई जिलों में रेलवे ट्रैक को किया जाम

पटना : आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) की परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है.

परीक्षा परिणाम में हुए गड़बड़ी के विरोध में हजारों की संख्या में छात्रों ने पटना सिटी अनुमंडल फतुहा जंक्शन के

रेलवे ट्रैक को जाम कर हंगामा किया. साथ ही रेल परिचालन को प्रभावित किया.

छात्रों को रेलवे ट्रैक से हटाने के लिए रेलवे प्रशासन की टीम पहुंची. जहां छात्रों को समझाने की कोशिश में जुट गई है.

आक्रोशित छात्रों का कहना है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.

आरआबी परीक्षा परिणाम में रेलवे बोर्ड घोटाला कर छात्रों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है.

patna1 22Scope News

छात्रों ने कहा कि सरकार छात्रों के विरोध करने से रोकने के लिए दमन नीति अपना रही है. अपने हक के लिए प्रदर्शन करने

वाले छात्रों पर आंसू गैस और लाठी चार्ज कर रही है. साथ ही 500 छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. सरकार छात्रों को

डराने की कोशिश कर रही है लेकिन छात्रों को अपने भविष्य की चिंता है. ऐसे हालात में छात्र मुकदमा से डरने वाले नहीं है.

छात्रों ने रेलवे स्टेशन पर किया तोड़फोड़ व आगजनी

नवादा : रेलवे भर्ती बोर्ड के एनटीपीसी रिजल्ट और ग्रुप डी की परीक्षा में धांधली का आरोप लगा बिहार के विभिन्न जिलों में

अभ्यर्थियों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है. इसी कड़ी में आंदोलन का असर मंगलवार को नवादा जिले में भी देखने को मिल

रहा है. सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी नवादा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और रेल ट्रैक को जाम करते हुए सरकार और

रेलवे बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है.

nalanda 4 22Scope News

आक्रोशित छात्रों ने पटरी बिछाने वाली मशीन को आग के हवाले कर दिया और स्टेशन परिसर पर पत्थरबाजी भी की.

उसके बाद आक्रोशित छात्र सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा नियमों में परिवर्तन करके रिजल्ट जारी किया जाता है,

जिसके कारण मेधावी छात्रों का रिजल्ट नहीं हो पाता है.

छात्रों का कहना है कि बोर्ड जो भी नियम जारी करे वह परीक्षा के पूर्व करे. अभ्यर्थियों को भी बता दें ताकि हम लोग उसी तरह

से तैयारी करें. छात्रों का आरोप है कि इस बार के रिजल्ट में रुपए का खेल चला है, जिसके कारण रिजल्ट में बड़े पैमाने पर

गड़बड़ी की गयी है. अब रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा ग्रुप डी की परीक्षा में गड़बड़ी की जा रही है, जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार

हो गया है. रेलवे ट्रैक जाम किए जाने की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन के अलावे आरपीएफ के अधिकारी व जवान मौके पर

पहुंच आक्रोशित छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं.

रिपोर्ट : उमेश चौबे/अनिल शर्मा

रेलवे की NTPC परीक्षा में अनियमितता का आरोप, छात्रों ने जमकर काटा बवाल

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

 

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...