IIT पटना में लघु संगोष्ठी का आयोजन, इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में खोज एवं नई पीढ़ी…

पटना: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग और IEEE इलेक्ट्रॉन डिवाइसेज़ सोसाइटी ब्रांच चैप्टर द्वारा फील्ड इफेक्ट ट्रांजिस्टर (एफईटी) की शताब्दी के उपलक्ष्य में एक दिवसीय लघु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में हुई इस ऐतिहासिक खोज एवं नई पीढ़ी को इसके वैज्ञानिक महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रो चेर मिंग टैन (निदेशक, क्रेस्ट, ताइवान), प्रो सुबीर कुमार सरकार (कुलपति, टीजी यूनिवर्सिटी, मध्य प्रदेश), प्रो मनोज सक्सेना (दिल्ली विश्वविद्यालय), डॉ पी के तिवारी (एसोसिएट डीन – छात्र मामले, IIT पटना), डॉ अनुप कुमार केशरी (एसोसिएट डीन – अनुसंधान एवं विकास, IIT पटना), तथा डॉ एस शिवासुब्रमणि (प्रमुख, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग, IIT पटना) के द्वारा परंपरागत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ।

यह भी पढ़ें – बिहटा एयरपोर्ट का नाम होगा स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा…

फील्ड इफेक्ट ट्रांजिस्टर (एफईटी) के 100 वर्षों की उपलब्धियों का प्रतीक स्वरूप एक स्मृति-केक भी सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से काटा गया। लघु संगोष्ठी के समन्वयक डॉ पी के तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा समझायी। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो चेर मिंग टैन ने नैनोइलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ की प्रगति, वर्तमान चुनौतियाँ तथा भविष्य की संभावनाओं पर अपने गहन विचार साझा किए। उन्होंने विशेष रूप से यह उल्लेख किया कि एकीकृत सर्किट इंटरकनेक्ट के लिए 3डी आधारित इलेक्ट्रोमाइग्रेशन मॉडल्स की आवश्यकता बढ़ती जा रही है।

प्रो सुबीर कुमार सरकार ने बायोसेंसर तकनीक के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि स्वास्थ्य सेवा तथा पर्यावरण निगरानी में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती जा रही है। वहीं, प्रो मनोज सक्सेना ने भी अपने अनुभवों से प्रतिभागियों को समृद्ध किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र समन्वयकों अशरफ मणियार, पुष्प राज, सुबीर दास, साई शिरोव काटा, और प्रीति सिन्हा की भागीदारी सराहनीय रही। यह लघु संगोष्ठी केवल फील्ड इफेक्ट ट्रांजिस्टर (एफईटी) की शताब्दी का उत्सव के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार प्रतिभागियों को इसके बारे में जागरूक किया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  शनिवार से शुरू होगा दो दिवसीय WCCC, पहले दिन ऑनलाइन तो दूसरे दिन…

पटना से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...