30 जून तक ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स भुगतान पर 10% तक की छूट, रांची नगर निगम की अपील

रांची: रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स भुगतान में छूट पाने की अंतिम तिथि 30 जून तय की है। निगम ने सभी करदाताओं से अपील की है कि वे तय समयसीमा के भीतर टैक्स का भुगतान कर छूट का लाभ लें।

नगर निगम के मुताबिक, ऑनलाइन भुगतान पर 10% तक की छूट दी जा रही है। नागरिक रांची नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट या पेटीएम मित्र नंबर 8986627070 के माध्यम से ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकते हैं।

वहीं, निगम मुख्यालय और डोरंडा अंचल कार्यालय के जन सुविधा केंद्र में टैक्स भरने पर 7.5% की छूट दी जाएगी। इसके अलावा निगम की अधिकृत एजेंसी मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर संग्राहकों के जरिये भुगतान करने वालों को 5% की छूट मिलेगी।

विशेष श्रेणियों जैसे वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर और सशस्त्र बलों को भी 5% की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

निगम ने बताया कि यह छूट सिर्फ 30 जून तक मान्य है। इसके बाद भुगतान पर कोई छूट नहीं दी जाएगी। इसलिए नागरिकों से आग्रह है कि वे समय पर भुगतान कर छूट का लाभ उठाएं।

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...