वाइन शॉप में कार्यरत कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 6 महीने से नहीं मिली सैलरी

Giridih: जिले भर में वाइन शॉप में कार्यरत स्टाफ अपने बकाया वेतन को लेकर आक्रोशित हैं। इन कर्मचारियों ने उत्पाद अधीक्षक महेंद्र सिंह को आवेदन सौंपते हुए पिछले 6 महीने से लंबित सैलरी का भुगतान जल्द कराने की मांग की है।

कर्मचारियों का कहना है कि आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से काम पर रखे जाने के बावजूद उन्हें लंबे समय से वेतन नहीं मिला है। जिससे उनका जीवन यापन मुश्किल हो गया है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे दुकानें छोड़कर सड़क पर उतरकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

वहीं उत्पाद अधीक्षक महेंद्र सिंह ने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे का शीघ्र समाधान किया जाएगा और संबंधित एजेंसी से जवाबदेही तय की जाएगी।

रिपोर्टः नमन नवनीत

 

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...