रथ मेला में 500 के जाली नोट के साथ महिला गिरफ्तार, खरीदारी करते रंगे हाथ पकड़ी गई

Pakur: रथ मेला के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला को 500-500 रुपये के जाली नोट के साथ खरीदारी करते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। महिला अपनी एक साथी के साथ मेला परिसर में दुकानों से सामान खरीद रही थी और नकली नोटों के बदले असली पैसे और सामान ले रही थी।

जानकारी के अनुसार महिला ने पहले एक दुकान पर 500 का जाली नोट देकर सामान खरीदा। फिर उसी तरीके से वह दूसरी दुकान पर भी खरीदारी करने पहुंची। इसी बीच पहले दुकानदार को नोट की जालसाजी का शक हुआ और वह दूसरे दुकानदार के पास पहुंच गया। दोनों ने मिलकर महिला को पकड़ लिया और नगर थाना पुलिस को सूचना दी।

जाली नोट के साथ महिला गिरफ्तारः

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से जाली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस फिलहाल महिला से पूछताछ कर रही है और उसके साथ मौजूद दूसरी महिला की भी तलाश की जा रही है।

रिपोर्टः संजय कुमार

 

 

 

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...