मनरेगा में लूट का आरोप, बंदाजोरी पंचायत में योजनाएं बन रही भ्रष्टाचार का अड्डा: राजद नेता विजय यादव

Deoghar: जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देवघर जिला के सारवां प्रखंड के बंदाजोरी पंचायत में मनरेगा योजना भ्रष्टाचार के दलदल में फंसती नजर आ रही है। इस संबंध में राजद नेता विजय कुमार यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत में रोजगार सेवक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी और कनीय अभियंता की मिलीभगत से मनरेगा योजनाओं को कागजों पर दिखाकर सरकारी राशि की बंदरबांट की जा रही है।

मनरेगा योजनाएं बन रही भ्रष्टाचार का अड्डा

राजद नेता ने कहा कि यदि उच्चाधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कराया जाए तो मनरेगा योजना में हो रहे घोटाले और भ्रष्टाचार के अनेक प्रमाण सामने आ सकते हैं। उन्होंने उपायुक्त और उप विकास आयुक्त से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराना है, लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से यह योजना केवल लूट का जरिया बनती जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी योजनाओं में गड़बड़ी की बात कही है और पारदर्शी जांच की मांग की है।

रिपोर्टः हरे कृष्ण मिश्र

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...