सिलेंडर में बलास्ट, फंसी जान आफत में और फिर… 

Giridih: जिले के गावां थाना क्षेत्र के भेलवा गांव में खाना बनाते समय अचानक रसोई गैस सिलेंडर में बलास्ट हो गया। जिससे घर में आग लग गई और लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि समय रहते सभी परिजन सुरक्षित बाहर निकल आए। जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

जानकारी के अनुसार, भेलवा निवासी संतोष उर्फ सुधीर यादव के घर में रखे गैस सिलेंडर को उसकी पत्नी खाना बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही थीं। तभी सिलेंडर से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। महिला किसी तरह खुद को बचाकर घर से बाहर निकल आई, लेकिन आग ने देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया।

घर से सटे लकड़ी के कमरे भी आग की चपेट में आ गए थे। जिससे नुकसान और बढ़ गया। परिजनों के अनुसार घटना में कपड़े, खाद्यान्न, बर्तन, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।

लापरवाही या तकनीकी खराबी, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र दास मौके पर पहुंचे। इसके बाद गावां थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। गैस सिलेंडर में बलास्ट होने के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि तकनीकी खराबी या लीक की आशंका जताई जा रही है।

रिपोर्टः सागर गुप्ता

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...