सम्राट का तेजस्वी पर तंज, कहा- गुंडागर्दी के लिए जाना जाता है लालू परिवार

पटना : विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के द्वारा जिस प्रकार बयान दिया गया कि हमारी सरकार बिहार में अगर बनती है तो वक्फ संशोधन विधेयक का बिल कूड़ेदान में फेंक देंगे। जिसको लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि वैसे भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार गुंडागर्दी करने के लिए जाना जाता है। गुंडागर्दी का मतलब लालू परिवार है। अपराधीकरण का मामला हो तो लालू यादव से सीखिए और बिल फाड़ना हो तो लालू का परिवार इसके लिए जाना जाता है।

Goal 5 22Scope News

वाजपेयी महिला बिल लेकर आए थे, लालू यादव ने सदन में फाड़ दिया था – सम्राट चौधरी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव कोई नया काम नहीं किए हैं। आज अगर महिलाओं उनको वोट नहीं देती है तो उसका मूल्य कारण है कि पार्लियामेंट में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी महिला बिल लेकर आए थे और लालू यादव ने महिला बिल को फाड़ दिया था। यह लोग यही काम कर सकते हैं। बिहार में पसमांदा समाज को अगर किसी ने आरक्षण दिया तो वह एनडीए की सरकार ने दिया है।

WAQF को लेकर संग्राम, BJP कार्यालय पहुंचे पसमांदा मुसलमान, PM से लगायी गुहार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पसमांदा मुसलमान ने अशरफ पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यह वह लोग हैं जो वक्फ की संपत्ति को जबरदस्ती कब्जा किए हुए हैं। जो कल गांधी मैदान में लोग जो जुटे थे वह पाखंडी लोग थे। वह कभी पसमांदा को आगे बढ़ना नहीं देखना चाहते हैं। हम एनडीए की सरकार से तीन बड़ी मांग करते हैं कि पसमांदा के लिए अलग से आयोग का गठन होना चाहिए। हम लोगों की आरक्षण के दायरा बढ़ाना चाहिए। क्योंकि हम लोगों की आबादी पूरे देश में 90 फीसदी है। इसके साथ ही बिहार कैबिनेट हो या केंद्र की कैबिनेट हो उसमें अलग से मंत्री होना चाहिए।

यह भी पढ़े : मंत्री मंगल पांडे ने कर दी भविष्यवाणी, कहा- सत्ता में नहीं आएंगे तेजस्वी यादव…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...