जुलाई में मॉनसून रहेगा कमजोर, कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

पटना : बिहार में 19 जून के बाद से दक्षिण पश्चिम मॉनसून का प्रवेश हुआ है। कई जिलों में वर्षा दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, जून में सामान्य से 36 मिलीमीटर कम बारिश हुई है। जुलाई में भी सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। सामान्य वर्षा का आंकड़ा जुलाई का 340.5 मिलीमीटर होता है लेकिन इतनी वर्षा होने की संभावना नहीं बन रही है।

Goal 5 22Scope News

जुलाई में वर्षा कम होने की संभावना है तो दूसरी ओर तापमान भी अधिक रहने वाला है

आपको बता दें कि जुलाई में वर्षा कम होने की संभावना है तो दूसरी ओर तापमान भी अधिक रहने वाला है। कई जिलों में वर्षा होगी, लेकिन उमस वाली गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। आज यानी बुधवार के मौसम की बात करें तो पश्चिम चंपारण और कैमूर में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। हालांकि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बक्सर, सारण, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में भी भारी वर्षा के संकेत हैं।

दक्षिण बिहार के सभी जिलों में येलो अलर्ट

वहीं दूसरी ओर राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के सभी जिलों में आज वर्षा और ठनका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पूर्वी भाग की बात करें तो किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल और कटिहार में वज्रपात के साथ हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की चेतावनी दी गई है। उत्तर मध्य के जिलों में आज वर्षा कम होने की संभावना है।

कल राज्य के 36 जिलों में वर्षा दर्ज की गई है

बीते मंगलवार को राज्य के 36 जिलों में वर्षा दर्ज की गई है। सिर्फ मधुबनी और शिवहर में वर्षा नहीं हुई। सबसे अधिक वर्षा रोहतास में 91.2 मिलीमीटर हुई है। वैशाली में 58.4 मिलीमीटर, समस्तीपुर में 58, भोजपुर में 47.2 तो पटना के संपतचक में 43.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह आंकड़ा दिन के 12 बजे के पहले का है। मंगलवार की दोपहर पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 37 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी पटना का तापमान 34 डिग्री रहा।

यह भी पढ़े : बिहार के रोहतास, गोपालगंज सहित 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...