Advertisement
Advertisement

नवादा में बच्चों से भरा स्कूल वाहन पलटा, करीब एक दर्जन बच्चे घायल

नवादा: नवादा में बच्चों से भरा एक स्कूल वैन नियंत्रित हो कर पलट गई जिसमें करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गये। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे जो स्कूल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रजौली के डाकबंगला चौराहा के समीप वैन अनियंत्रित हो कर गड्ढे में पलट गई जिसमें करीब एक दर्जन बच्चे जख्मी हो गये।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चों से भरा वैन तेज गति से जा रही थी और अचानक उसने अपना संतुलन खो दिया तथा करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों को दुर्घटनाग्रस्त वैन से निकाल कर अस्पताल पहुँचाया। मिली जानकारी के अनुसार निशु कुमारी, पियूष कुमार, राजकुमार समेत 8 बच्चो को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य बच्चो के परिजन उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इलाज कर रहे डॉक्टर की मानें तो सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

यह भी पढ़ें – मानसून सत्र से पहले हो सकता है केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार, बिहार से इस नेता को मिल सकती है…

वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार ने बताया कि वैन का नियमित चालक छुट्टी पर था। उसकी जगह धमनी गांव निवासी चालक राजेश कुमार बच्चों को स्कूल ला रहा था इसी दौरान विनोवा नगर के समीप डाकबंगला चौराहा पर वैन का स्टीयरिंग फेल हो गया जिससे वैन अनियंत्रित हो कर पलट गई।

घटना के संबंध में रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घायल बच्चों के परिजन अगर इस संबंध में आवेदन देते हैं तो फिर स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने निजी विद्यालयों के द्वारा प्रययोग की जाने वाली वाहनों की जांच की जाएगी कि वाहन तय मानक के अनुसार चलाई जा रही हैं या नहीं। वहीं नवादा के जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय ने कहा कि निजी विद्यालय अगर मानक के अनुरूप वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग के साथ सड़क पर उतरे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...