Palamu : पिकनिक स्पॉट केचकी संगम बना कचरे का घर

पलामू : पलामू प्रमंडल का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट केचकी संगम के नदी और आसपास का मैदान कचरा घर बन गया है. यहां प्रतिदिन नशेड़ी खुलेआम शराब पीकर हुड़दंग करते नजर आते हैं और जहां चाहे वहां बोतल फोड़ कर चले जा रहे हैं. जिस पर रोक लगाने वाला या कार्रवाई करने वाला कोई नहीं है. मामले में संबंधित वन विभाग व पुलिस विभाग उदासीन बना हुआ है. इससे आसपास क्षेत्र का माहौल अशांत होते जा रहा है.

जहां देखो वहां नजर आता है कांच की बोतल

शराबी अपने साथ पानी पाउच, डिस्पोजल व अन्य खाद्य सामग्री लेकर आते हैं और मैदान में ही बैठकर पीते हैैं. जहां बैठकर पीते हैं वहीं लोग बोतल फोड़ कर एवं प्लॉस्टिक डिस्पोजल सहित अन्य कचरा मैदान में फैला कर चलते बनते हैं. इससे मैदान के साथ आसपास का इलाका इलाका कचरे से पट रहा है. मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण शराबियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं.

kechki 22Scope News

महिलाओं और बच्चे के लिए बनी मुसीबत

लोग शराब पीने के बाद गाली-गलौच के साथ हुड़दंग करते दिखते हैं. वहीं इस पिकनिक स्पॉट में घूमने आए लोगों को शराबियों की इन हरकतों से लोग परेशान हैं. शराब पीने के बाद खाली डिस्पोजल, झिल्लियां और खाली बोतल को फोड़ कर मैदान और नदी में फेंक देते हैं जिससे घूमने आए लोगों को पैर में गड़ने का डर बना रहता है. इस से खासकर बच्चों और महिलाओं को अधिक परेशानी हो रही है.

टूटी कांच की बोतलों से हर पल खतरा

मैदान और नदी के पास लोग शराब पीने के बाद खाली बोतलों को फोड़ कर फेंक दे रहे हैं. लोगों को इससे खासे परेशान है. टूटे कांच के टुकड़ों से लोगों को चोट लगने का खतरा बना हुआ है. घूमने आए लोगों को इस दौरान थोड़ी भी असावधानी की तो हाथ-पैरों के कटने का खतरा बना रहता है.

ज्ञात हो कि जब केचकी संगम तट के मैदान में कोई व्यक्ति शराब पीये और कचरा फैलाए तो पुलिस विभाग, आबकारी विभाग, वन विभाग की जिम्मेदारी बनती है, कि चिन्हित कर उन लोगों पर कार्रवाई की जाय और सफाई की व्यवस्था भी खुद करे. कचरा लोग एक जगह डाले इसके लिए कचरा पेटी रखे. पर यहां पूरी लापरवाही विभाग की दिख रही है. अधिकारियों की उदासीनता से शराबियों की हरकतें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. खुलेआम कचरा फैला रहे हैं. वही इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे पीने वालों को सबक मिले.

कार्रवाई के आवेदनों का मतलब नहीं

खुलेआम शराब पीने के बारे में लोग पुलिस विभाग एवं अन्य विभागो से कई बार शिकायत कर चुकी हैं. इस पर कार्रवाई की गई, फिर भी शराबियों की हरकतें बढ़ती जा रही है.

रिपोर्ट : संजीत यादव

पिकनिक मनाने गये रिम्स रांची के डॉ देवाशीष रबिंसन और मंगेतर नदी की तेज धार में बहें

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...