Breaking : 40 साल का इंतजार खत्म, अब आंदोलन नहीं सौगात मिलती है-संजय सेठ…

Breaking 

Ranchi : राजधानी रांची को आखिरकार ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिली, जब बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बहुप्रतीक्षित रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक फ्लाईओवर नहीं, बल्कि रांची के सपनों की उड़ान है, जो 40 साल के लंबे इंतजार के बाद साकार हुई है।

ये भी पढ़ें- Breaking : झारखंड को अब शिलान्यास नहीं, सीधा उद्घाटन मिलता है-रघुवर दास… 

सड़क बनाने के लिए आंदोलन नहीं करना पड़ता

संजय सेठ ने कहा कि एक समय था जब जाम ने रांचीवासियों का जीवन मुश्किल कर दिया था। उस समय आंदोलन करना पड़ता था, धरने पर बैठना पड़ता था। लेकिन आज ऐसे मंत्री हमारे पास हैं जो बिना आंदोलन के ही जनता की जरूरतें समझते हैं और सौगात देते हैं। गडकरी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, देश की तक़दीर और तस्वीर बदलने वाले नितिन गडकरी, ऐसे नेता हैं जो पक्ष-विपक्ष दोनों की सुनते भी हैं और देते भी हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : इंतजार हुआ खत्म, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन… 

उन्होंने रांची के लिए आउटर रिंग रोड की मांग करते हुए कहा कि जैसे रिंग रोड ने शहर को राहत दी, वैसे ही आउटर रिंग रोड से रांची और अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रस्ताव दिया कि एलिवेटेड रोड के पिलरों पर पारंपरिक सोहराई पेंटिंग करवाई जाए, जिससे रांची की सांस्कृतिक पहचान भी उभरे।

ये भी पढ़ें- Breaking : कुछ ही देर में होगा रातु रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे रांची एयरपोर्ट… 

रांची–अनगड़ा–सिल्ली–मुरी सड़क को फोर लेन करने की मांग

संजय सेठ ने रांची–अनगड़ा–सिल्ली–मुरी सड़क को फोर लेन करने की मांग रखते हुए कहा कि रांची अब लाखों छात्रों और कामकाजी लोगों का गंतव्य बन चुका है। यहां बेहतर और तेज आवागमन बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने मेट्रो की भौगोलिक असंभवता का जिक्र करते हुए इलेक्ट्रिक फ्लैश बसों को एक व्यवहारिक और पर्यावरण अनुकूल विकल्प बताया।

ये भी पढ़ें- Breaking : केंद्रीय मंत्री गडकरी के कार्यक्रम पर झामुमो ने उठाए सवाल, सुप्रियो ने कह दी… 

इस ऐतिहासिक अवसर पर रांचीवासियों ने खुशी जताई और नितिन गडकरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने विकास की गाड़ी को सचमुच रफ्तार दे दी है। राजधानी की तस्वीर अब नए रास्तों से लिखी जा रही है।

करिश्मा सिन्हा की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें=====

Ranchi : खून के रिश्ते के साथ दरिंदगी, युवती से दुष्कर्म के आरोप में पिता पुत्र और मां गिरफ्तार… 

Gumla Crime : ड्रग्स के सौदागर धराए, ब्राउन शुगर और नगदी के साथ चार गिरफ्तार… 

Giridih Crime : आधी रात में लूट का तांडव, मां बेटे को बंधक बनाकर लाखों की लूट से दहशत… 

Palamu Breaking : सिंगरा मोड़ पर मौत की रफ्तार! स्कॉर्पियो-बाइक की भयंकर भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत, कई घायल… 

Giridih : डोभा ने निगल लिया! नहाने के दौरान डूबने से मासूम की मौत, घर का था इकलौता चिराग… 

Ranchi Accident : बेकाबू ट्रक ने कुचला पूरा परिवार, दो मासूम सहित महिला की दर्दनाक मौत… 

Giridih : गांव के जंगल में अजगर ने निगली लोमड़ी, फिर उगली! वीडियो देख कांप गए लोग… 

Ranchi Breaking : दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत एक गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने कर दिया… 

Giridih Accident : ट्रक ने कार को रौंदा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, दो महिलाएं घायल… 

Ranchi Murder : जंगल में गला रेतकर शख्स की हत्या से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

 

 

 

Saffrn

Trending News

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...

6 दिनों से बिजली गुल, फूटा लोगों का गुस्सा, NH-28 जाम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम इलाके के मठिया, मीनाबाजर, खुदा नगर सहित कई मुहल्लो में बिजली आपूर्ति बाधित होने और लगातार गर्मी से परेशान...

विक्रमशिला सेतु पर बहाल हुआ आवागमन, मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया...

भागलपुर : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू...

खनन माफिया पर शिकंजा, एक ट्रैक्टर व 2 हाइवा सीज, लाखों...

दरभंगा : दरभंगा में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए दरभंगा खनन विभाग कि टीम ने जिले...

Social Media पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने के लिए यूपी...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के बड़गांव थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से अपने प्रेमी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img