झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, रांची में 189% अधिक वर्षा दर्ज

रांची: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बिगड़ा रह सकता है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार, 4 जुलाई को रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर और जामताड़ा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 5 जुलाई को भी इन्हीं जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

5 जुलाई को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर और दुमका जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 जुलाई तक पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी।

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 70 मिमी बारिश चाईबासा में रिकॉर्ड की गई है। गुरुवार को बोकारो में 30 मिमी, जमशेदपुर में 8 मिमी, मेदिनीनगर और चाईबासा में 6-6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

एक जून से अब तक झारखंड में कुल 389.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 80 प्रतिशत अधिक है। रांची में स्थिति और भी असामान्य है, जहां 650.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य वर्षापात 225.1 मिमी होता है। इसका अर्थ है कि रांची में 189% अधिक बारिश हो चुकी है।

हालांकि राज्य के कुछ जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है। देवघर में 33%, गढ़वा में 5%, गोड्डा में 24%, पाकुड़ में 14% और साहिबगंज में 19% कम बारिश दर्ज की गई है।

 

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...