अस्पताल में मरीज के परिजन का मोबाइल चोरी कर भाग रहा था युवक, लोगों ने की ऐसी…

भागलपुर: भागलपुर में स्थित पूर्वी क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल के हड्डी विभाग में मरीज के परिजन से मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिला हो या पुरुष सभी ने चोर की जमकर धुनाई की। अस्पताल के गार्ड एक तरफ चोर को पकड़े हुए थे, वही मरीज के परिजन चोर की धुनाई करते नजर आए।

पूर्वी क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में मोबाईल चोरी की कई घटना पहले भी घट चुकी है, जिसको लेकर परिजनों में काफी आक्रोश है। आज चोर को चोरी करते रंगे हाथ लोगों ने पकड़ लिया और फिर कानून अपने हाथ में लेकर लोगों का आक्रोश उस पर टूट पड़े। मरीज के परिजन रेखा देवी का कहना है कि वह परिजन को दिखाने के लिए हड्डी विभाग आई थी। इसी क्रम में युवक मोबाइल छीन कर भागने लगा, इसके बाद मरीज के परिजनों ने चोर को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी।

यह भी पढ़ें – जहानाबाद में युवती के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, ग्रामीणों में आक्रोश

वही एक और परिजन का कहना है कि कल भी तीन मोबाइल उनके वार्ड से चोरी हो गई थी। लगातार चोरों के आतंक से परिजन परेशान है। वहीं चोर का कहना है कि उसने चोरी नहीं की है, लेकिन उसके पास से लोगों ने मोबाइल बरामद कर लिया है और चोर को बरारी पुलिस के हवाले कर दिया गया। लोगों ने सवाल भी खड़े किये कि अस्पताल में बरारी पुलिस की चौकी है और अस्पताल में गार्ड भी नियुक्त है उसके बाद भी लगातार चोरी की घटना कैसे घट रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार का शोक दिखाने लगी है रौद्र रूप, एक दर्जन से अधिक….

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

आकाश अंबानी ने पेश किया Jio का AI रोडमैप, कॉलिंग से...

Jio AI Roadmap (मुंबई): रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) में, जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कंपनी के महत्वाकांक्षी AI (आर्टिफिशियल...

Jio IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO जल्द, 27 करोड़ शेयरों तक...

Jio IPO: देश के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित IPO में से एक, Jio Platforms की पब्लिक लिस्टिंग की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो...

Dhanbad Railway Job Scam: DRM कार्यालय का कर्मचारी बनकर युवाओं से...

Dhanbad Railway Job Scam: झारखंड के धनबाद ज़िले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...