Commercial Advertisment

अब डायल 112 पर की गई शिकायतों पर डीएसपी और एसपी भी रखेंगे सीधी नजर, पुलिस रिस्पांस टाइम घटाने की तैयारी

रांची: आपात स्थिति में मदद के लिए जारी डायल 112 नंबर पर अगर कोई व्यक्ति कॉल कर किसी घटना की जानकारी देता है, तो अब उस पर सिर्फ कंट्रोल रूम ही नहीं बल्कि संबंधित क्षेत्र के डीएसपी, एसपी और एसएसपी भी सीधी निगरानी रख सकेंगे।

अब तक यह देखा गया था कि कंट्रोल रूम सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को भेजता है, लेकिन पीसीआर घटनास्थल तक पहुंची या नहीं, इस पर कोई कारगर निगरानी व्यवस्था नहीं थी। इस समस्या के समाधान के लिए अब एक नया मोबाइल ऐप तैयार किया गया है, जिसके जरिये जैसे ही कंट्रोल रूम किसी घटना की जानकारी पीसीआर को देता है, उसी समय यह सूचना संबंधित डीएसपी, एसपी और एसएसपी को भी भेजी जाएगी।

इस कदम से पुलिस महकमा डायल 112 पर आने वाली हर शिकायत पर ज्यादा पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना चाहता है। अधिकारी अब यह भी देख सकेंगे कि पीसीआर वाहन घटना के वक्त कहां था, कितने समय में वह घटनास्थल पर पहुंचा और वहां पहुंचकर उसने क्या कार्रवाई की।

फिलहाल रांची में पुलिस का औसतन रिस्पांस टाइम करीब 14 मिनट है, जिसे कम करने की दिशा में प्रयास जारी हैं। यह तकनीकी पहल पुलिस व्यवस्था को ज्यादा उत्तरदायी और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बनाने में मददगार साबित होगी।


Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...