Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad: दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पति मुंबई में करता है मजदूरी, परिजन परेशान

Dhanbad: बलियापुर गुलूडीह गांव की 25 वर्षीय महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कथित रूप से प्रेमी के साथ फरार हो गई है। महिला का पति मुंबई में मजदूरी करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है। महिला के ससुर ने बलियापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बहू और बच्चों को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है।

क्या है मामला?
परिजनों के अनुसार 2 जुलाई को महिला ने मायके जाने की बात कह कर घर छोड़ा था, लेकिन देर शाम उसके प्रेमी के साथ एक वीडियो परिवार वालों के मोबाइल पर वायरल हो गया। इसके बाद से महिला का कोई अता-पता नहीं है। महिला के साथ उसका 6 वर्षीय बेटा और 3 वर्षीय बेटी भी लापता है, जिससे घरवाले गंभीर चिंता में हैं। प्रेमी की पहचान फकीराडीह निवासी युवक के रूप में हुई है।

पुलिस ने शुरू की तलाश
बलियापुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला और दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस प्रेमी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और संभावित संपर्कों की जांच कर रही है।

परिजनों की अपील
परिजनों ने प्रशासन से अपील की है कि महिला और दोनों मासूम बच्चों को जल्द से जल्द खोजकर सुरक्षित घर लाया जाए, क्योंकि बच्चों की उम्र कम होने के कारण उनका पालन-पोषण भी एक बड़ी चिंता का विषय है।

Commercial Advertisment

छठ-दिवाली के बाद पटना जंक्शन पर बढ़ेगी भीड़, ECR GM डिंपी...

पटना: छठ और दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद बिहार से दूसरे राज्यों की ओर लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते...

राघोपुर से जाफरपट्टी तक CM सम्राट चौधरी का निरीक्षण, PM मोदी...

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर...

पटना में बरिस्ता और स्टारबक्स के आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की...

 पटना में खाद्य संरक्षा इकाई ने बरिस्ता और Starbucks समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। 15,525 रुपये के अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए...