Advertisment

Deogarh: एकादशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, श्रावणी मेले से पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर में लगी भारी भीड़

Deogarh: प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में आज एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाकों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। हजारों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे, जिससे बीआईपी गेट और मंदिर कार्यालय के आसपास जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।

Deogarh: श्रावणी मेले से पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भारी भीड़

गौरतलब है कि श्रावणी मेले शुरू होने में अभी चार दिन शेष हैं, लेकिन उससे पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई है। ऐसे मेले शुरू होने के बाद और श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने पहुंचेंगे। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन को भीड़ नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ सकती है।

Deogarh: एकादशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बताया जा रहा है कि एकादशी के कारण भीड़ की संभावना पहले से थी और उसी के अनुसार सुरक्षा व व्यवस्था की गई थी। सावन में लाखों की संख्या में कांवरिये और भक्त बाबा के दर्शन के लिए देवघर पहुंचते हैं, लिहाजा पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

देवघर से बबलू साह की रिपोर्ट

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...