Advertisement
Advertisement

मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ जमालपुर में गैंगरेप, सड़क किनारे रो कर बतायी पीड़ित

मुंगेर : आदर्श थाना क्षेत्र के लोको रोड स्थित सील पड़े बंद क्वार्टर में रविवार की रात मानसिक रूप से कमजोर एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। गैंगरेप का मामला के बारे में स्वयं पीड़िता ने रोते-रोते शहर के कुछ समाजसेवियों को घटना की आपबीती बताई तो लोगों ने इसकी जानकारी जमालपुर पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर पीड़ित लड़की को अपने साथ थाना ले गई।

Goal 7 22Scope News

लड़की के साथ हुए गैंग रेप की घटना से शहर के लोगों ने जताया आक्रोश

इधर, गैंगरेप की घटना के बारे में शहरवासियों ने कहा कि रविवार के सुबह छलिया गली एवं लोको रोड में 14 से 15 साल की एक लड़की किसी के घर के बाहर बैठकर रो रही थी। आते-जाते लोगों की नजर लड़की पर था पर किसी ने इसकी शुद्ध तक लेना मुनासिब नहीं समझा। हालांकि, जमालपुर पुलिस की गस्ती गाड़ी इस दौरान कई बार युवती के पास से क्रॉस भी किया पर उन लोगों ने भी इसकी शुद्ध नहीं ली। आखिरकार विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता एवं समाजसेवी मनीष कुमार की नजर पीड़ित लड़की पर पड़ी तो उन्होंने पूछताछ किया तो उसने घटना की पूरी जानकारी रोते हुए बतायी।

घटना आदर्श थाना क्षेत्र के लोको रोड समीप शील परे बंद रेल क्वार्टर का है

समाजसेवी एवं विद्यार्थी परिषद छात्र नेता सहित शहर के कुछ व्यापारियों ने बताया कि लोको रोड स्थित रेलवे का सील पड़े बंद क्वार्टर और असामाजिक तत्वों का अड्डा है। यहां दारु शराब गांजा एवं देह व्यापार का धंधा भी शहर के कुछ और सामाजिक तत्व एवं बदमाश मनचले लड़के मिलकर चल रहे हैं। शहर में इस तरह का कारोबार चल रहा है और स्थानीय पुलिस मौन है।

घटना को लेकर SP ने लिया संज्ञान, कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई

इधर, गैंगरेप जैसी घटना को लेकर शहर में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वैसे पीड़ित लड़की के सुरक्षा को लेकर पुलिस एनजीओ का मदद ले रही है।

यह भी पढ़े : गैंगरेप मामला : नाबालिग के साथ गंदा काम करके आरोपियों ने बनाया Video

केएम राज की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

एआई (AI) के बादशाह का ‘महा-पतन’: चीनी जासूस संग अफेयर और...

टेक जगत के इतिहास का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला भूकंप आ गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया के बेताज बादशाह और दुनिया...

Bihar New Ration Card 2026: बिहार में एक करोड़ नए लोगों...

Bihar New Ration Card 2026, पटना: बिहार में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को 23...

Bihar Players Asian Rugby Under 20: पहले अंडर-18 टीम की संभाली...

Bihar Players Asian Rugby Under 20, पटना: बिहार के खेल जगत के लिए गर्व की खबर है। राज्य के दो युवा रग्बी खिलाड़ी रोहित...