Nawada में गैंगरेप के बाद लड़की की बेरहमी से पिटाई, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

नवादा : नवादा में एक लड़की के साथ गैंगरेप के बाद बेरहमी से पिटाई कर मरा समझ उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया था। सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी लड़की को राहगीर देख इसकी सूचना पुलिस को दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानियों की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने उसे पटना रेफर कर दिया था।

वहीं इस घटना को अज्ञात वाहन की टक्कर से लड़की घायल का रूप दिया गया था। घटना 24 अप्रैल बुधवार की बताई जाती है। पीड़ित लड़की की मां ने चार दिन बाद 28 अप्रैल को घटना की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। पीड़ित लड़की ने बताया कि हमारे साथ गांव के ही अनिल कुमार का पुत्र रवि कुमार उर्फ गोलू कुमार ने फोन कर बुलाया और नहीं आने पर कब्जे में रहे आकाश दीप भाई को जान से मार देने की बात कही।

पीड़िता ने बताया कि गांव का गोलू और चार लोग (नाम, पहचान नहीं मालूम) ने मिलकर दुष्कर्म के बाद मुझे बेहरहमी से पिटाई कर मुझे नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़पा रोड के समीप सड़क किनारे फेंक दिया गया था। पीड़ित लड़की की बेरहमी से पिटाई की गई है। शरीर पर कई जगह जख्म के निशान है। आज लगभग दो महीने बाद लड़की जिंदगी और मौत से जंग जीत कर अपनी आपबीती सुनाई। फिलहाल पुलिस घटना के दो माह बाद पीड़ित लकड़ी को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची है।

यह भी पढ़े : युवा राजद ने आरक्षण रद्द किए जाने के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...