15 जुलाई को अहिरौली के गंगा घाट पर होगा भव्य गंगा आरती समारोह – राजकुमार चौबे

बक्सर : बक्सर जिले के अहिरौली गंगा घाट पर 15 जुलाई को सायं छह बजे एक भव्य महाआरती का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन मां गंगा दल सेवा समिति एवं विश्वामित्र सेना के संयुक्त तत्वावधान में, स्थानीय गंगा समिति के 142वें रविवार के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर बिहार में पहली बार एक साथ पांच पंडा महाराजों द्वारा गंगा मैया की महाआरती संपन्न कराई जाएगी। आयोजन में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

Goal 7 22Scope News

कार्यक्रम में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे

आपको बता दें कि कार्यक्रम में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और आरती में सम्मिलित होंगे। इस आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर राजकुमार चौबे ने कहा कि गंगा मैया सनातन संस्कृति की जीवनरेखा हैं। अहिरौली जैसे ऐतिहासिक स्थल पर इस प्रकार की महाआरती केवल आस्था नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। विश्वामित्र सेना का उद्देश्य ही सनातन पुनर्जागरण है, और यह आयोजन उसी दिशा में एक सशक्त कदम है।

Raj Kumar Chaubey 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बक्सर पहुंचा विश्वामित्र सेना का सनातन जागरण रथ

Bihar Farmers Input Subsidy: बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! मुख्यमंत्री ने...

Bihar Farmers Input Subsidy पटना: प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देते हुए, बिहार सरकार ने 'कृषि इनपुट सब्सिडी योजना' के तहत...

Pappu Yadav Attack on BJP: ‘ऑपरेशन लोटस’ को लेकर बीजेपी पर...

Pappu Yadav Attack on BJP: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर भारतीय जनता पार्टी...

Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा परिसर में विशेषाधिकार न्यायालय का शुभारंभ, शिकायतों...

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के विशेषाधिकारों से जुड़े मामलों को देखने के लिए एक 'विशेषाधिकार न्यायालय' (Privilege...