Ranchi: एटीएम के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, जानिए इनके पास से क्या-क्या मिला

Ranchi: रांची पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बाइक पर बैठकर ये लोग एटीएम के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के कई एटीएम कार्ड, सिम, मोबाइल, 1 लाख 60 हजार नगद और बाइक बरामद हुई है।

Ranchi: दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी बिहार शेरघाटी के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग अपने गांव के लोगों को पैसों का लालच देकर और गुमराह कर बैंक खाते खुलवाते थे। फिर साइबर ठगी के पैसे उसमें मंगवा लेते थे। पुलिस पूछताछ में इनके द्वारा रुद्र नामक व्यक्ति का खुलासा किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के अनुसार, इंदौर के रहने वाला रुद्र ही साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देता था।

अलिशा रानी की रिपोर्ट

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: KISS के बच्चों से मिलीं साध्वी ऋतम्भरा,...

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु साध्वी ऋतम्भरा ने मंगलवार को KIIT और KISS विश्वविद्यालय के कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...