Commercial Advertisment

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला आज से शुरू, तैयारी पूरी, सम्राट-विजय करेंगे उद्घाटन

सुल्तानगंज/भागलपुर : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला आज यानी 11 जुलाई से शुरू हो गया है। देश के विभिन्न हिस्सों से कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज पहुंचने लगा है। आज बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा मेला का विधिवत उदघाटन करेंगे। जिला प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा कराने को लेकर मंदिर कमिटी और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। कतारबद्ध तरीके से भक्त पूजा कर सके इसको लेकर बैरिकेडिंग की गई है।

Goal 5 22Scope News

सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा श्रावणी मेला का करेंगे उद्घाटन

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन शुक्रवार को दोपहर 01.00 बजे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा करेंगे। इसके बाद 2.45 बजे उपमुख्यमंत्री चौधरी बांका जिले के धौरी प्रवेश द्वार पर श्रावणी मेला का उद्घाटन करेंगे। सुलतानगंज में गंगातट स्थित नमामि गंगे घाट पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन के बाद भजन सम्राट अनूप जलोटा का सांस्कृतिक आयोजन होगा। इसकी तैयारी भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से जोर-शोर से की जा रही है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता राजस्व व भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी करेंगे।

कौन-कौन होंगे शामिल

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह, कला, संस्कृति, युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद, नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार, पीएचइडी मंत्री नीरज कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल व बांका सांसद गिरिधारी यादव शिरकत करेंगे। विधान पार्षद डॉ. एनके यादव, डॉ. संजीव कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, विधायक ललित नारायण मंडल, नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, अजीत शर्मा, कुमार शैलेंद्र, ललन कुमार, पवन कुमार यादव, अली अशरफ सिद्दीकी, जिप अध्यक्ष मिथुन यादव, मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू और उपसभापति नीलम देवी भी उपस्थित रहेंगे। 12 जुलाई से नौ अगस्त तक धांधी बेलारी में महा शिविर का आयोजन चलता रहेगा।

Sawan Mela 1 22Scope News

श्रावणी मेला क्षेत्र में बड़े छोटे सभी वाहन पर पूर्ण प्रतिबंध, ट्रॉफिक रूट जारी

श्रावणी मेला को लेकर ट्रॉफिक नियम व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधि-व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण व ट्रॉफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने देर शाम नप सभागार में प्रेसवार्ता कर मेला का विधि व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरा मेला क्षेत्र में नौ स्थान पर अस्थायी थाना खोला गया है। जिसमें शाहाबाद चौक, शिवनंदनपुर, न्यू बाइपास नया अस्थायी थाना पहली बार खोला गया है। सभी अस्थायी थाना में प्रभारी थानाध्यक्ष के साथ मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति किया गया है। मेला क्षेत्र में 1500 से अधिक पुलिस बल विभिन्न जिला से तैनात किया गया है।

यह भी देखें :

हर जगह निगरानी के लिए बाइक गश्ती दल,घुड़सवार दल रहेगा

आपको बता दें कि हर जगह निगरानी के लिए बाइक गश्ती दल और घुड़सवार दल रहेगा। चप्पा-चप्पा पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर लिया गया है। दो दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारी तैनात किया गया है। सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए पूरी व्यवस्था किया गया है। देर शाम एसएसपी ह्द्रयकांत ने सभी स्थान का सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। नियंत्रण कक्ष और पुलिस शिविर चैक पोस्ट आदि स्थान पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया।

Sawan Mela 2 22Scope News

अजगैबीनाथ धाम बोल-बम के नारे से गूंज उठा, हजारों की संख्या में पहुंचे कांवरिया

भागलपुर में सावन का पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम से बाबाधाम बोल बम के जयकारों के हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो गया है। सुल्तानगंज में पवित्र उत्तरवाहिनि गंगा से श्रद्धालु जल लेकर बैधनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं में काफी जोश हाई है। वहीं कांवरियों में भोलेनाथ के प्रति अटूट विश्वास और मनोकामना को लेकर जल भर कर बैद्यनाथ धाम की ओर जा रहे हैं।

Bha Sawan Mela 22Scope News

देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु सुल्तानगंज घाट पहुचे रहे हैं

वहीं देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु सुल्तानगंज घाट पहुचे रहे हैं। आज विधिवत रूप से श्रावणी मेले का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई मंत्री उद्घाटन करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से श्रावणी मेला को लेकर पूरी तैयारी पूरी कर ली गई है ताकि आने वाले श्रद्धालु को किसी भी तरह का औसुविधा न हो। सुल्तानगंज क्षेत्र में भक्ति की बयार बह रही है। श्रद्धालु मेले में सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : गुरु पूर्णिमा के दिन सुलतानगंज में लाखों भक्तों ने लगायी आस्था की डुबकी…

श्वेतांबर कुमार झा और राजीव रंजन की रिपोर्ट

Vaibhav Suryavanshi News: वैभव को बाहर रखने से टीम इंडिया को...

 न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल। 22 Scope के एडिटर इन चीफ गंगेश गुंजन ने बताया,...

Gamharia Thana Rape Allegation: ‘रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो बेटियां...

Gamharia Thana Rape Allegation: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में न्याय की गुहार लेकर पहुंची एक महिला के साथ पुलिसकर्मी पर...

Ranchi Murder Case: होटल मालिक ने 50 हजार में दी सेल्समैन...

 रांची के पिठौरिया में कृष्णा स्वीट्स के सेल्समैन बानेश्वर गोराई की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई। होटल मालिक और सफाईकर्मी गिरफ्तार, 50 हजार...