Bokaro : ऑपरेशन में लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने मेडिकेंट में किया हंगामा…

Bokaro : बोकारो के मेडिकेंट अस्पताल में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान सबीना किस्को लगभग (38 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका के पति प्रभात सोरेन ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Palamu में जहरीले सांप का कहर, विधायक आलोक चौरसिया के दो नातियों की मौत, दामाद गंभीर… 

Bokaro : अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
Bokaro : अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई को सबीना के पेट में पथरी की समस्या को लेकर सर्जरी की गई थी। प्रभात का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से आंत में कट लग गया, जिसके कारण सबीना की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। इलाज के दौरान 11 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Jhariya Breaking : जमीन विवाद में पुलिस ने ग्रामीणों पर भांजी लाठियां, दर्जनों महिलाएं घायल… 

Bokaro : अस्पताल प्रबंधन लगे गंभीर आरोप

Bokaro : पथरी की शिकायत पर की गई थी भर्ती
Bokaro : पथरी की शिकायत पर की गई थी भर्ती

सबसे चिंताजनक बात यह रही कि परिजनों के अनुसार, सबीना की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बातचीत करने से इनकार कर दिया और किसी भी तरह की चिकित्सा जानकारी साझा नहीं की। मृतका के पति ने बताया कि इलाज के लिए दो बार में ₹70,000 की राशि जमा की गई थी, लेकिन बावजूद इसके उनकी पत्नी की जान नहीं बचाई जा सकी।

ये भी पढ़ें- Ranchi : बुढ़मू में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से मासूम की मौत, मां घायल… 

सबीना किस्को अपने पीछे आठ साल के बेटे को छोड़ गई है, जो बालिडीह के होली क्रॉस स्कूल में पढ़ता है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों में भी अस्पताल की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है और वे स्वास्थ्य विभाग से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पत्रकारों ने अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें====

डुमरी विधायक Jairam Mahato पर मारपीट का आरोप, नवाडीह थाना में केस दर्ज… 

Ranchi Breaking : ITI बस स्टैंड के पास सड़ी-गली हालत में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Dhanbad Breaking : झरिया में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, 8 घायल… 

Giridih : चेन्नई में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर की मौत, इकलौता था सहारा… 

Hazaribagh : लापता युवक का शव मिलते ही भड़की भीड़ ने घर फूंका, एक को पीट-पीटकर मार डाला… 

Palamu : जंगल में महिला का शव मिलने से मची सनसनी, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका… 

Garhwa : सड़क पर बहा खून, मझिगांव में अपराधियों ने दिनदहाड़े शख्स को मारी गोली… 

Breaking : बैठक में नहीं रखी जाती मांगें, एजेंडा पहले से सेट-पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बड़ा बयान… 

Breaking : SC-ST-OBC वोटर्स के खिलाफ साजिश! चुनाव आयोग पर कांग्रेस का सीधा वार 

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है...

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

नेपाल की बारिश से पूर्वी चंपारण में बाढ़ जैसे हालात, किसानों...

मोतिहारी : नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चंपारण जिले में साफ दिखने लगा है। जिले के सबसे निचले इलाकों...

Koderma Film Festival Award: कोडरमा के फिल्मकारों का कमाल! कोलकाता इंटरनेशनल...

Koderma Film Festival Award: झारखंड के कोडरमा ज़िले के लिए यह गर्व की बात है कि स्थानीय डॉक्टर और फ़िल्ममेकर डॉ. वीरेंद्र कुमार और...