CM ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का किया निरीक्षण…

CM ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना: CM नीतीश कुमार ने आज गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान) ताजपुर (समस्तीपुर) पुल का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अथमलगोला प्रखंड के करजान (बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन बाईपास) से कल्याणपुर होते हुए गंगा नदी के तट तक जाकर निर्माणाधीन बख्तियापुर-ताजपुर पुल के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में CM ने बख्तियारपुर-ताजपुर पुल के निर्माण कार्य की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप पुदुकलकट्टी ने साइट प्लान के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि बख्तियारपुर-ताजपुर ग्रीनफील्ड गंगा पुल का निर्माण कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। इस पुल की लंबाई 5.5 किलोमीटर है। करजान तथा ताजपुर के आपस में जुड़ जाने से एनएच-31 और एनएच-28 का सीधा संपर्क हो जाएगा और उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार के बीच एक और संपर्कता बनेगी। पटना जिला में करजान से गंगा पुल तक पहुंच पथ, आरओबी तथा अन्य संरचनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें – तेजस्वी ने महागठबंधन के नेताओं संग की प्रेसवार्ता, चुनाव आयोग पर लगाये कई आरोप…

समस्तीपुर के ताजपुर से पटना के बख्तियारपुर तक बन रहे इस गंगा ब्रिज प्रोजेक्ट के ताजपुर से चकलालशाही तक 16.2 किलोमीटर पहुँच पथ का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। CM ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बख्तियारपुर-ताजपुर पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाकर यह काम जल्द पूर्ण कराएं। यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी को सुगम बनाने एवं आमजन के आवागमन को सहज करने में अहम साबित होगा। इस पुल के निर्माण से महात्मा गांधी सेतु एवं राजेंद्र सेतु पर यातायात का बोझ भी कम होगा तथा लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।

2 16 scaled 22Scope News

इसके माध्यम से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक तथा प्रमुख चिकित्सा संस्थानों तक जाने में समय की बचत होगी। उन्होने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है, इसके लिए जो भी जरूरतें होंगी राज्य सरकार पूरा करेगी। यह पुल समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय की ओर से आवागमन करनेवाले वाहनों का एक वैकल्पिक मार्ग होगा। ज्ञातव्य है कि पथ निर्माण विभाग अन्तर्गत बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के द्वारा 2875.02 करोड़ रूपये की राशि से करजान (बख्तियारपुर) ताजपुर (समस्तीपुर) फोरलेन पुल एवं पहुँच पथ परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – बस या कार नहीं, अब होइए हेलिकॉप्टर में सवार…, इन जगहों के लिए पर्यटन विभाग देने जा रहा विश्वस्तरीय सुविधा…

यह पथ पटना जिला के करजान (बख्तियारपुर) के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ-31 से प्रारंभ होकर समस्तीपुर जिला के ताजपुर तक राष्ट्रीय उच्च पथ-28 को जोड़ता है। इस पथ की कुल लम्बाई 51.26 किलोमीटर है जिसमें गंगा नदी पर पुल की लम्बाई 5.51 किलोमीटर एवं पहुँच पथ की लम्बाई 45.75 किलोमीटर है। इस अवसर पर CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप पुदुकलकट्टी, बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, CM के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    वृद्ध कांवरिया ने राजेंद्र सेतु से लगाया गंगा में छलांग, पुलिस…

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...