कटिहार को मिला नया कप्तान, शिखर चौधरी ने संभाली कमान, कहा- अपराधियों की अब खैर नहीं

कटिहार : सीमांचल की सरज़मीं पर आज एक नया अध्याय शुरू हुआ। कटिहार को अपना नया एसपी शिखर चौधरी मिला। जैसे ही उन्होंने कुर्सी संभाली, वैसे ही दे दी खुली चेतावनी दी। अपराध पर लगाम लगेगा, कानून-व्यवस्था दुरुस्त होगी। कटिहार एसपी के रूप में जॉइनिंग के तुरंत बाद उन्होंने प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखना और अपराध पर कड़ा नियंत्रण मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। हाल के दिनों में मोहर्रम जुलूस के दौरान जो कटिहार में तनाव फैला था। उस पर भी शिखर चौधरी ने दिया बड़ा बयान दिया बोले कि पूरा मामला खंगाला जाएगा। जो भी असामाजिक तत्व शामिल हैं उन पर सख्त कार्रवाई होगी। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई।

Goal 6 22Scope News

कटिहार में एक स्पेशल टीम बनेगी जो नशे के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकेगी – SP शिखर चौधरी

वहीं सीमांचल के युवाओं को बर्बाद कर रही स्मैक माफिया पर भी एसपी चौधरी का बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कटिहार में एक स्पेशल टीम बनेगी जो नशे के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। गौरतलब है कि पूर्व एसपी वैभव शर्मा के तबादले के बाद अब जिले की कमान शिखर चौधरी के हाथों में है। अंदाज देखकर तो साफ है अब अपराधियों की शामत आने वाली है।

यह भी पढ़े : बड़ा रेल हादसा टला, पैंट्री कार बोगी के चक्का की पत्ती टूटने की मिली सूचना…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...