Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Ranchi : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया भूमि संरक्षण कार्यालय का निरीक्षण, अक्टूबर माह से हर-हाल में योजनाओं को शुरू करने का दिया निर्देश…

Ranchi : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज भूमि संरक्षण कार्यालय रांची का औचक निरीक्षण किया. अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंची मंत्री ने कार्यालय में कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति , कार्य संस्कृति, योजनाओं से संबंधित कार्य प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली.

अनुशंसित योजनाओं के निरीक्षण में सुस्ती से मंत्री नाराज

j5tr 22Scope News

भूमि संरक्षण विभाग के अंतर्गत डीप बोरिंग, परकोलेशन टैंक, तालाब के जीर्णोद्धार से संबंधित विधायकों के अनुशंसा पत्र को भी उन्होंने देखा. इसके साथ ही ट्रैक्टर वितरण और पंपसेट वितरण की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए सरकारी अनुदान पर लाभुकों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ देने का निर्देश दिया है. विधायकों के द्वारा अनुशंसित योजना का अधिकारियों के स्तर पर स्थल निरीक्षण में सुस्ती से मंत्री नाराज दिखी.

इस मौके पर उन्होंने विभाग के अधीन संचालित योजनाओं को गति प्रदान करने के लिए समय सीमा का निर्धारण करते हुए टास्क दिया है. विधायकों के द्वारा अनुशंसा पत्र का योजनावार समरी तैयार किया जाएगा. विभाग के JE / AE अगस्त माह के अंत तक योजना स्थल निरीक्षण का कार्य हर हाल में पूर्ण करेंगे. इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के समक्ष जांच प्रतिवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी. सितंबर माह में योजना से संबंधित सूची तैयार कर जिला उपायुक्त के समक्ष अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा.

Ranchi : अधिकारियों को दिये कई दिशा-निर्देश

hrt 22Scope News

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि अक्टूबर माह में काम की शुरुआत हो जानी चाहिए. योजना को समय सीमा के अंदर शुरू करने को लेकर भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा राज्य भर के सभी जिलों को भी इससे संबंधित निर्देश जारी किया जाएगा. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की इसके बाद नामकुम के सिदरौल स्थित भगवान बिरसा मुंडा लाह मूल्य संवर्द्धन शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंची.

उन्होंने यहां प्रशासनिक भवन के साथ-साथ लाह गोदाम का निरीक्षण भी किया. लाह केंद्र में कच्चा लाह का संग्रहण के साथ-साथ प्रसंस्करण और किसानों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाता है. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संस्थान में लाह प्रशिक्षण के लिए मौजूद उपकरण और संसाधन के रख-रखाव को लेकर बरती जा रही लापरवाही में सुधार लाने का निर्देश दिया है. लाह केंद्र में ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्रशिक्षित करने की बात कही गई है, ताकि लाह उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण में नई उपलब्धियों को हासिल किया जा सके.

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: चितरपुर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों...

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: जिले के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को चितरपुर प्रखंड...

Jio 15 Rupees Unlimited 5G Data Pack: जियो के नए 15...

Jio 15 Rupees Unlimited 5G Data Pack: रिलायंस जियो ने मोबाइल यूजर्स के लिए 15 रुपये का नया अनलिमिटेड 5G डेटा पैक पेश किया...