ईसीएल मुगमा एरिया में अवैध चाल में फंसी दो दर्जन जिन्दगी, अब तक पांच शव बाहर

Nirsa:– ईसीएल मुगमा एरिया में चाल में फंसे करीबन दो दर्जन लोगों को निकालने के लिए जेसीबी लगायी गयी है. हादसे के करीबन 10 घंटे के बाद प्रशासन ने जेसीबी लगवाकर  एक महिला और एक 10 वर्षीय बच्ची का शव को बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की है. जबकि दूसरे महिला की सांस चल रही है, महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि चाल में करीबन दो दर्जन लोग फंसे हुए है.

इस बीच पूर्व विधायक अरुप चटर्जी भी घटना स्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि गोपीनाथपुर ओसीपी में लगातार अवैध उत्खनन चल रहा है. इसके पहले भी कई बार इस प्रकार का हादसा हो चुका है. लेकिन प्रशासन हर बार सिर्फ अवैध उत्खनन को बंद करवाने की बात की जाती है, लेकिन हर हादसे के बाद इसे भूला दिया जााता है.

यहां बता दें कि इसके पहले भी इसी प्रकार एक हादसे में  चाल में फंसे लोग घटना के करीबन चार दिन बाद खुद ही बाहर निकल कर घर वालों के साथ ही प्रशासन की कोशिशों पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया था.

रिपोर्ट : संदीप

 

 

 

 

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...