क्या भाजपा में जाएंगे वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव? भानू प्रताप शाही ने भेजा प्रस्ताव

Ranchi-बीजेपी विधायक भानू प्रताप शाही ने कांग्रेस कोटे से हेमंत सरकार में मंत्री रामेश्वर उरांव को भाजपा में आने का खूला न्योता दे दिया है. भानू प्रताप शाही ने अपने ट्विटर एकाउन्ट से मंत्री रामेश्वर उरांव को भाजपा में आने का न्योता देते हुए लिखा है कि आदरणीय @DrRameshwarOra1 चाचा अब क्या होगा ? @sukhdeobhagat जी कांग्रेस में आ गए, अब आप का भाजपा में स्वागत है.

Bhanu pratap singh 2 22Scope News

दरअसल पूर्व कांग्रेस प्रभारी आरसीपी सिंह के भाजपा ज्वाइन करने के बाद नये प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए गए अविनाश पांडे ने आरसीपी सिंह के जमाने में कांग्रेस से विदक कर भाजपा में गए सुखदेव भगत की घर वापसी करवा दी है, अविनाश पांडें की नजर कांग्रेस छोड़कर कर गए दूसरे नेताओं पर भी है.

सुखदेव भगत को अब तक रामेश्वर उरांव का विरोधी माना जाता है. यही कारण है कि भानू प्रताप शाही ने रामेश्वर उरांव को भाजपा में आने का निमंत्रण देकर कांग्रेस को तोड़ने की चाल चली है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस निमंत्रण पर रामेश्वर की क्या प्रतिक्रिया होती है.

वैसे अब तक इस प्रस्ताव पर रामेश्वर उरांव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन एक बात तो साफ है कि भाजपा की नजर कांग्रेस के नेताओं पर लगी है. यदि अवसर मिला को सरकार को अस्थिर भी किया जा सकता है.

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...

Patna Nagar Nigam Notice: आवासीय मकानों में कारोबार पर जारी नोटिस...

Patna Nagar Nigam Notice: पटना नगर निगम की ओर से आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जारी नोटिस के मामले में मुख्यमंत्री...