फिर से गुलजार होगा मोराबादी मैदान, नगर आयुक्त से बातचीत के बाद निकला समाधान

Ranchi– राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में लगने वाले सभी दुकान एक सप्ताह में फिर से खुल जाएगें, इसके साथ ही 6 महीने के भीतर सभी फुटकर दुकान और स्ट्रीट वेन्डरों को उचित स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा. नगर आयुक्त  मुकेश कुमार और मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रोशन एवं 4 सदस्य प्रतिनिधि मंडल के बीच बातचीत के बाद फिलहाल दुकान को चलाने की अनुमति दे दी गयी है.Morabadi 1 22Scope News

बता दें कि राजधानी रांची का हाई प्रोफाइल इलाका मोरहाबादी में दिनदहाड़े गोलीमारी के बाद प्रशासन ने सभी फुटकर दुकानों को एक सप्ताह में हटाने का आदेश दिया था. इसके साथ ही विरोध की राजनीति शुरु हो गयी, विपक्षी दलों की ओर से भी इसे मुद्दा बना दिया गया.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसे प्रशासन की नाकामी बताते हुए कहा था कि प्रशासन अपनी नाकामी को छुपाने के लिए दुकानदारों को हटाने का आदेश दे रही है, प्रशासन के नाक के नीचे अपराधी गोलीबारी कर रहे हैं, हत्या को अंजाम दे रहे है. प्रशासन अपराधियों पर अंकुश लगाने के बजाय दुकानदारों को हटा रही है.

इसके साथ ही प्रशासन से मोरहाबादी मैदान में अपनी आजीविका चला रहे फुटकर दुकानदारों को कहीं और व्यवस्थित करने की मांग भी की गयी थी और इसके पक्ष में हाई कोर्ट के निर्णयों का हवाला दिया गया था.

रिपोर्ट- मदन/ करिश्मा 

 

 

 

 

 

 

 

 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...