Big breaking-मोरहाबादी में पेड़ से लटक कर युवक ने की आत्महत्या, मैदान में लगाता था जूस की दुकान

Ranchi– राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में एक युवक ने पेड़ पर लटक कर आत्म हत्या कर ली. बताया जा रहा है कि युवक मोरहाबादी मैदान में ढेले लगाकर अपनी आजीविका चलाता था.

पिछले दिनों मैदान में हुई गैंगवार की घटना के बाद प्रशासन ने सभी फूड स्ट्रीट को बंद करवा दिया था. इस गैंगवार में एक व्यक्ति की मौत हुई थी.

इसके बाद मामला कोर्ट भी गया था, इस बीच नगर निगम, रांची की ओर से सभी दुकानदारों को वैकल्पिक स्थान देने की घोषणा की गयी थी.  नगर निगम की टीम ने इसके लिए कई स्थानों को चिह्नित भी किया था, लेकिन कुछ चिह्नित स्थानों का विरोध दुकानदारों द्वारा किया गया तो कुछ का विरोध खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने किया.

दुकानदारों और खेल संगठनों के प्रतिनिधियों के द्वारा विरोध होता देख नगर निगम ने भी अपने हाथ खड़े कर लिए, वैकल्पिक स्थान देने का मामला ढंठे बस्ते में चला गया.

इस बीच मैदान में ढेला लगाकर अपनी आजीविका चलाने वाले दुकानदारों के सामने अस्तित्व का सवाल खड़ा हो गया. आज भी दुकानदार अपनी-अपनी दुकान खुलने का इंतजार कर रहे हैं.

दुकानदारों का कहना था कि अभी-अभी हम सभी कोरोना के कहर से बाहर निकले हैं. इसके बाद अचानक से दुकान बंद कर दिया जाना एक अलोकतांत्रिक फैसला है.

दुकानदार अलग-अलग मंचों से अपनी लड़ाई लड़ रहे थें. लेकिन इस बीच श्यामदेव नामक दुकानदार ने उसी मोरहाबादी मैदान में पेड़ पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.  मृतक श्यामदेव मैदान में जूस की दुकान लगाता था.

रिपोर्ट- मुर्शिद 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...