फिर से गुलजार होगा मोराबादी मैदान, नगर आयुक्त से बातचीत के बाद निकला समाधान

Ranchiराजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में लगने वाले सभी दुकान एक सप्ताह में फिर से खुल जाएगें, इसके साथ ही 6 महीने के भीतर सभी फुटकर दुकान और स्ट्रीट वेन्डरों को उचित स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा. नगर आयुक्त  मुकेश कुमार और मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रोशन एवं 4 सदस्य प्रतिनिधि मंडल के बीच बातचीत के बाद फिलहाल दुकान को चलाने की अनुमति दे दी गयी है.Morabadi 1 22Scope News

बता दें कि राजधानी रांची का हाई प्रोफाइल इलाका मोरहाबादी में दिनदहाड़े गोलीमारी के बाद प्रशासन ने सभी फुटकर दुकानों को एक सप्ताह में हटाने का आदेश दिया था. इसके साथ ही विरोध की राजनीति शुरु हो गयी, विपक्षी दलों की ओर से भी इसे मुद्दा बना दिया गया.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसे प्रशासन की नाकामी बताते हुए कहा था कि प्रशासन अपनी नाकामी को छुपाने के लिए दुकानदारों को हटाने का आदेश दे रही है, प्रशासन के नाक के नीचे अपराधी गोलीबारी कर रहे हैं, हत्या को अंजाम दे रहे है. प्रशासन अपराधियों पर अंकुश लगाने के बजाय दुकानदारों को हटा रही है.

इसके साथ ही प्रशासन से मोरहाबादी मैदान में अपनी आजीविका चला रहे फुटकर दुकानदारों को कहीं और व्यवस्थित करने की मांग भी की गयी थी और इसके पक्ष में हाई कोर्ट के निर्णयों का हवाला दिया गया था.

रिपोर्ट- मदन/ करिश्मा 

 

 

 

 

 

 

 

 

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...