दानापुर के 6 पंचायत में चारों तरफ से गंगा का पानी किया प्रवेश

दानापुर : बिहार में बाढ़ का स्थिति फिलहाल बनी हुई है। वहीं पटना जिले के दानापुर में छह पंचायत में चारों तरफ से गंगा का पानी प्रवेश कर गया है। इस बाढ़ के पानी से होकर बीएलओ और शिक्षक मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर नाव पर सवार होकर छह पंचायत में कार्य कर कर रहे हैं। वहीं बीएलओ महेंद्र प्रताप सिन्हा ने कहा कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हमलोगों काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी भर गया जिससे काफी दिक्कत ही रही है।

DIARCH Group 22Scope News

गंगा नदी में पानी का इतनी तेज धार है कि हो रहा है भारी दिक्कत – BLO सुपरवाइजर रंजन कुमार

वहीं बीएलओ सुपरवाइजर रंजन कुमार ने कहा कि गंगा नदी में पानी का इतना तेज धार है कि नाव इधर से उधर चला जाता है। पानापुर पंचायत में तो कमर भर पानी है। बाइक बंद हो जाता है। पैंट खोलकर जाना पड़ता है। बहुत परेशानी है। वहीं दानापुर अंचलाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि गंगा में पानी पूरी तरह से भर गया लेकिन ये अपने काम को प्रमुखता दे रहे हैं। ये बहुत ही सराहनीय काम है कि बीएलओ और एसआईआर कार्य को लेकर नाव पर सवार होकर जाकर काम कर रहे हैं।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : 3 दिनों में गंगा के जलस्तर में सवा 3 फुट की वृद्धि, दियारा वासियों की बढ़ी परेशानी

पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...