Advertisement
Advertisement

3 दिनों में गंगा के जलस्तर में सवा 3 फुट की वृद्धि, दियारा वासियों की बढ़ी परेशानी

दानापुर : पिछले तीन दिनों में गंगा के जलस्तर में सवा तीन फुट वृद्धि हुई है। इससे दियारे वासियों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को देर शाम गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दियारा क्षेत्र के निचले और तटवर्तीय इलाका जलमग्न हो गया है। सैकड़ों बीघे में लगी फसल डूब गई है, जिससे किसान परेशान हैं। दियारे की सात पंचायतों के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। सड़कों पर डेढ़ से दो फुट पानी बह रहा है। दर्जनों स्कूल परिसर में पानी घुस गया है।

Goal 22Scope News

प्रशासन स्तर पर कोई राहत, बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया है – बाढ़ प्रभावित लोग

बाढ़ प्रभावित लोगों की शिकायत है कि उन लोगों के बीच अबतक प्रशासन स्तर पर कोई राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया है। बताया जाता है कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलओ व शिक्षकों को घुटने भर सड़कों पर बाढ़ के पानी में घुसकर जाने को विवश है। बीएलओ व शिक्षकों ने बताया कि गंगा नदी में तेज लहरें व उफान में नाव से दियारा स्कूल में गंगा नदी पार करने से डर-सहमे हैं। बाढ़ नियंत्रण केंद्र के अनुसार, गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शनिवार को शाम में देवनानाला पर गंगा का जलस्तर 167 फुट रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

दियारे के लोगों ने बताया- सड़कों पर डेढ़ फुट बाढ़ का पानी बह रहा है

वहीं बाढ़ के पानी से घिरे दियारे के हेतनपुर, कासीमचक, पुरानी पानापुर, मानस व नवदियरी में सड़कों व खेतों में बाढ़ का पानी एक से डेढ़ फुट तक बह रहा है। दियारे के लोगों ने बताया कि सड़कों पर डेढ़ फुट बाढ़ का पानी बह रहा है और खेतों में एक-डेढ फुट पानी बह रहा है। इससे मक्के, मंसूरी और हरी सब्जियों के फसल डूब गए हैं। संभावित बाढ़ को देखते हुए दियारा वासियों रातजगा कर रहे हैं। कनीय अभियंता नीतीश कुमार ने बताया कि गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद व बनारस में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और वृद्धि होने की संभावना है।

यह भी देखें :

संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन सजग है – SDO दिव्या शक्ति

पूर्व जिला पार्षद ओम प्रकाश यादव, सोनू यादव, वकील राय, संजय सिंह व रामभजन सिंह यादव ने सीएम और आपदा प्रबंधन मंत्री समेत अधिकारी से सरकारी स्तर पर नाव परिचालन के साथ बचाव और राहत कार्य चलाने की मांग की है। एसडीओ दिव्या शक्ति ने बताया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन सजग है। उन्होंने बताया कि 22 नाव का निबंधित करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए बाढ़ राहत शिविर का स्थल भी चयनित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दानापुर व मनेर सीओ को संभावित बाढ़ को देखते हुए अलर्ट रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़े : CM ने गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश…

पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...