Dhanbad: झरिया में अवैध नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की शराब जब्त

Dhanbad: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 27 जुलाई को झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भागा दो नंबर खटाल इलाके में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए झरिया पुलिस ने अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

Dhanbad: शराब फैक्ट्री का भांडाफोड़

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय यादव नामक व्यक्ति अपने घर में नकली विदेशी शराब की एक मिनी फैक्ट्री चला रहा है। सिंदरी डीएसपी आशुतोष सत्यम ने प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना पर झरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जहां से विभिन्‍न ब्रांड की विदेशी शराब के नकली रैपर, शराब पैकिंग की मशीनें, ड्रम, केन, खाली बोतलें, ढक्कन सहित भारी मात्रा में तैयार नकली शराब जब्त की गई।

Dhanbad: फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने मौके से फैक्ट्री संचालक विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दो अन्य व्यक्तियों के नाम का भी खुलासा हुआ है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इन दोनों आरोपियों पर बिहार और झारखंड में अवैध शराब से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं। इस दौरान पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

धनबाद से अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...