Advertisment

Jharkhand School Reopen : शिक्षा के मंदिर फिर हुए गुलजार, उत्साहित दिखे बच्चे

रांची : झारखंड में कोरोना महामारी के कारण वीरान हुए शिक्षा के मंदिर आज से फिर गुलजार हो गए. झारखंड सरकार के आदेश के बाद स्कूलों में नौवीं से 12वीं की कक्षाएं प्रारंभ हो गईं. आम दिनों के मुकाबले छात्र-छात्राओं की दिनचर्या बदली हुई रही. स्कूलों में हाथों की सफाई और शारीरिक दूरी के अनुपालन पर जोड़ दिया गया. विद्यालयों में हैंड सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई. कक्षा में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं का हाथ साफ कराया गया.

दरअसल पहले की तरह अब कोरोना संक्रमित मरीज कम मिल रहे हैं. ऐसे में झारखंड सरकार ने सभी स्‍कूलों को खोलने का निर्णय लिया है. 4 फरवरी से सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीक शैक्षिणक संस्थानों और विद्यालयों को खोलने की अनुमति सरकार ने दे दी है. यह फैसला आपदा प्रबंधन की बैठक होने के बाद झारखंड सरकार ने लिया है. विद्यालयों में बच्चों के अभिभावकों की अनुमति पत्र अनिवार्य है. वहीं 17 जिलों में सभी स्कूल कॉलेज खोले गए है. जबकि 7 जिलों में 9 से ऊपर क्लास के शिक्षण संस्थान खोले गए हैं. इन 7 जिलों में रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, चतरा, देवघर, सरायकेला और सिमडेगा शामिल हैं.

वहीं राजधानी रांची में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं खोली गई है, लेकिन स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बहुत ही कम है. जिसको लेकर जिला स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि बारिश की वजह से बच्चे स्कूल नहीं आये.

रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा

शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव की जरुरत- बंधू तिर्की

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...